{"_id":"0c6518b3fa3c0aa35c86b4943b59b4c1","slug":"murder-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत, हत्या कर ट्रैक पर फेंक गए नरमुंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियत, हत्या कर ट्रैक पर फेंक गए नरमुंड
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 28 Dec 2013 03:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के जयपुर शहर में हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।
विज्ञापन
यहां सिविल लाइंस के पास अजमेर पुलिया के नीचे पुलिस को एक युवक का नरमुंड मिला है। घटना की जानकारी पर राजकीय रेलवे पुलिस शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंची, लेकिन युवक की शिनाख्त का सुराग नहीं जुटा सकी। सभी जिलों में गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटाने का संदेश भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार नरमुंड 18 से 20 वर्ष के युवक का है। नरमुंड के पास प्लास्टिक का कट्टा मिला है।
कट्टे के अंदर खून के धब्बे हैं, जिससे साफ है कि हत्या करने के बाद उसी कट्टे में नरमुंड ट्रैक तक लाया गया।
राजकीय रेलवे पुलिस के उप अधीक्षक सुबोध शर्मा ने बताया कि नरमुंड अजमेर पुलिया के पास रेलवे स्टेशन की ओर मिला। ट्रैक के पास जहां नरमुंड मिला, वहां रेलवे की दीवार भी टूटी है।
विज्ञापन
यह भी आशंका है कि कट्टा चलती ट्रेन से फेंका गया हो। नरमुंड मिलने के बाद रेलवे ट्रैक के सहारे दोनों तरफ करीब दो किलोमीटर तक खोजबीन की, लेकिन कोई साक्ष्य नहीं मिला।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि धड़ मिलने के बाद ही युवक की शिनाख्त हो सकेगी और हत्यारों का सुराग लगेगा।