{"_id":"5c374a3fbdec22737361a687","slug":"mukesh-died-attack-crocodile-on-the-bank-of-chambal-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: चंबल नदी में मगरमच्छ के हमले से एक शख्स की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: चंबल नदी में मगरमच्छ के हमले से एक शख्स की मौत
Thu, 10 Jan 2019 08:32 PM IST
अजय सिंह
भाषा, जयपुर
भाषा, जयपुर
Published by: अजय सिंह
Updated Thu, 10 Jan 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
मगरमच्छ
राजस्थान में चंबल नदी के किनारे मगरमच्छ के हमले में एक युवक की मौत हो गयी। युवक अपने गांव जाने के इरादे से नदी के किनारे खड़ा था। पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार रात करौली जिले के मंडरायल थाना क्षेत्र में हुई।
विज्ञापन
थानाधिकारी रघुवीर सिंह ने गुरुवार को बताया कि 30 वर्षीय मुकेश मल्लाह बुधवार रात जब मनराज क्षेत्र में चंबल नदी के किनारे अटार घाट स्थित अपने गांव गधापुर जाने के लिये खड़ा था तभी एक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। मगरमच्छ उसे अपने साथ नदी में ले गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सुबह तक युवक के घर नहीं पहुँचने पर परिजन की शिकायत पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नदी से निकलवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन