फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   MP Weather Minimum temperature reaches six degrees in Damoh schools open from 10:30 Am

MP Weather: दमोह में हाड़ कपा रही ठंड, छह डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, अब साढ़े दस बजे से खुलेंगे स्कूल

Sat, 20 Jan 2024 10:31 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 20 Jan 2024 10:31 AM IST
सार

MP Weather: जिले में शीतलहर ने शनिवार सुबह से इतना जोर पकड़ा की सड़कें सुनसान रहीं, लोग अपने घरों में कैद और रहे अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने का प्रयास करते नजर आए। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2 और अधिकतम तापमान में 4.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
MP Weather Minimum temperature reaches six degrees in Damoh schools open from 10:30 Am
दमोह में छह डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले में हाड़ कपाने वाली ठंड का दौर जारी है। यहां का न्यूनतम तापमान छह डिग्री पहुंच गया है जो इस साल का सबसे कम पारा है। सर्दी को के कारण स्कूलों के खुलने का समय साढ़े दस बजे कर दिया गया है। 

विज्ञापन


पिछले तीन दिन से चल रही शीतलहर ने शनिवार सुबह से इतना जोर पकड़ा की सड़कें सुनसान रहीं, लोग अपने घरों में कैद और रहे अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने का प्रयास करते नजर आए। 
विज्ञापन


बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2 और अधिकतम तापमान में 4.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले 19 जनवरी 2023 को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया था।   
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों का समय बढ़ाया
जिले में पड़ रही ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने 1 जनवरी से 20 जनवरी तक स्कूलों के खुलने का समय सुबह 10 बजे से कर दिया था। लेकिन, अब सर्दी के तेज दौर को देखते हुए समय में एक बार फिर बदलाव किया गया है। डीईओ एसके नेमा के अनुसार अब 31 जनवरी तक स्कूलों के खुलने का समय सुबह 10:30 बजे कर दिया गया है। 


आगे और गिरेगा तापमान
मौसम विशेषज्ञ डॉ. राजेश खबसे का कहना है कि उत्तरी भारत में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण ऐसा ही मौसम रहने की आशंका है। 24 जनवरी तक सर्दी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 5.5 से 6.5 के बीच और अधिकतम तापमान 22.4 से 24.8 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान हवा भी 8.4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed