फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   MP Rajyavardhan said, Gehlot government failed to crack down on criminals

Jaipur: सांसद कर्नल राज्यवर्धन बोले- राजस्थान में चल रहा है गुंडाराज, कुछ महीनों की बात, जनता जवाब देगी

Mon, 20 Feb 2023 07:57 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 20 Feb 2023 07:57 AM IST
सार

एग्री इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर के उद्घाटन समारोह में पहुंचे कर्नल राज्यवर्धन ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना। जोधपुर में वकील की हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए बोले प्रदेश में गुंडा राज चल रहा है।

विज्ञापन
MP Rajyavardhan said, Gehlot government failed to crack down on criminals
एग्री इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन ने चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान के पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन एग्री बिजनेस मैनेजमेंट का चतुर्थ दीक्षांत समारोह एवं एग्री इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर के उद्घाटन समारोह में शिरकत की। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी एवं जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए कर्नल राज्यवर्धन ने जोधपुर में वकील की निर्ममता से हत्या किए जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा राजस्थान में जनता का कानून पर से भरोसा उठ चुका है। मुख्यमंत्री जी जो गृह मंत्री भी हैं उनके गृह क्षेत्र में इस प्रकार की घटना हो रही है तो अन्य क्षेत्रों की क्या स्थिति होगी।
विज्ञापन


कर्नल राज्यवर्धन ने कहा आज के समाचार पत्रों में राजस्थान पुलिस की बर्बरता सामने आई है। भरतपुर में एक मामले में श्रीकांत की तलाश के दौरान पुलिस ने उसकी नौ माह की गर्भवती पत्नी को इतना पीटा कि उसे आईसीयू में भर्ती करवाना पड़ा। वहां उसने मृत बच्चे को जन्म दिया। इस प्रकार की घटनाओं से लग रहा है कि प्रदेश में गुंडाराज कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराधी बेखौफ घूम रहे
कर्नल राज्यवर्धन ने कहा राजस्थान में नकल माफिया, बजरी माफिया, अपहरण माफिया सहित हर प्रकार का माफिया राज चल रहा है। राजस्थान का बच्चा-बच्चा जानता है कि कांग्रेस सरकार में पुलिस प्रशासन राजनीतिक दबाव में काम कर रहा है। अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। चोरी डकैती, लूटपाट, गुंडागर्दी बढ़ रही है, प्रदेश में ऐसी घटनाएं हो रही हैं जो कभी सुनी भी नहीं थी और पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। इस सरकार ने राजस्थान की जनता का जीवन बर्बाद करने का काम किया है। उन्होंने कहा जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो जनता न्याय के लिए किस पर भरोसा करेगी। राजस्थान पूरे देश में बदनाम हो रहा है, कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को शर्मसार करने के अलावा कोई काम नहीं किया है। गहलोत सरकार ने राजस्थान को पांच साल पीछे धकेल दिया और अपराधों में टॉप पर पहुंचा दिया। राजस्थान की बदतर स्थिति से आक्रोशित जनता ने आने वाले चुनावों में प्रदेश से कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed