फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   MP Kirori Singh Meena demand from the state government to preserve the fort in Climbing Amagarh hills

Rajasthan: आमागढ़ पहाड़ियों पर चढ़ गए 70 साल के राज्यसभा सांसद किरोड़ी सिंह मीणा, सियासी गलियारों में हलचल

Tue, 02 Aug 2022 10:54 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 02 Aug 2022 10:54 AM IST
सार

दुर्गम पहाड़ियों की चढ़ाई कर जो हौसला किरोड़ी सिंह मीणा ने दिखाया है, उसके राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे है। साथ ही इस दिन को उनके समर्थकों के जरिए विजय दिवस के तौर पर मनाना भी।  
 

विज्ञापन
MP Kirori Singh Meena demand from the state government to preserve the fort in Climbing Amagarh hills
भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा के राज्य सभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा 70 साल की उम्र में सोमवार को बिना रुके आमागढ़ की दुर्गम पहाड़ियों पर चढ़ गए और उन्होंने भगवान मीन का झंडा भी फहराया। इस दौरान राज्यसभा सांसद मीणा ने केंद्र और राज्य सरकार से ऐतिहासिक किले को संरक्षित करने की मांग की। हालांकि, आमागढ़ किले को संरक्षित करने की मांग को लेकर पहले भी किरोड़ी लाल मीणा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिख चुके है। साथ ही पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह से भी मुलाकात की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन


70 साल में रिटायरमेंट का दिया था सतीश पूनिया ने फार्मूला
पिछले साल आमागढ़ का किला सुर्खियों में रहा था। किले पर लगे भगवा झड़ां को विधायक रामकेश मीणा और उनके समर्थकों ने हटा दिया था। विरोध में किरोड़ी लाल मीणा ने किले पर चढ़ाई कर भगवान मीन का झंडा लगाया था। पिछले साल भी किरोड़ी सिंह मीणा दुर्गम पहाड़ियों पर चढे़ थे। अब इस दिन को उनके समर्थक विजय दिवस के रूप में मनाते है। अब उन्होंने  ऊंची पहाड़ी पर चढ़कर अपनी शक्ति का एहसास कराया और पूनिया के बयान राजनीति में रिटायरमेंट की उम्र 70 वर्ष होने का भी जवाब दिया है।
विज्ञापन

 
निकाले जा रहे है राजनीतिक मायने
दुर्गम पहाड़ियों  की चढ़ाई कर जो हौसला किरोड़ी सिंह मीणा ने दिखाया है, उसके राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे है।  भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा था कि  राजनीति में रिटायरमेंट की उम्र 70 वर्ष होनी चाहिए । जबकि किरोड़ी लाल मीणा 70 साल को पार कर चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed