फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   MP Kirodi Lal Meena received a threatening letter said now its your number

Rajasthan: सांसद किरोड़ीलाल मीणा को मिला धमकी भरा पत्र, लिखा-तूने बड़ी गुस्ताखी की, अब तेरा नंबर है

Tue, 19 Jul 2022 08:36 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 19 Jul 2022 08:36 AM IST
सार

धमकी देनेवाले ने लिखा कि उदयपुर जाकर अपनी तनख्वाह के पैसे देकर गुस्ताखी करने वालों की मदद की है। अब तुझे सबक सिखाएंगे।

विज्ञापन
MP Kirodi Lal Meena received a threatening letter said now its your number
किरोड़ी लाल मीणा - फोटो : social media

विस्तार

भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा को धमकी भरा पत्र मिला है। यह पत्र दिल्ली स्थित उनके सरकारी निवास पर डाक के जरिए भेजा गया है। इसमें कन्हैयालाल हत्याकांड का जिक्र करते हुए अगला नंबर किरोड़ी लाल मीणा के होने की धमकी दी। सांसद मीणा ने मुख्यमंत्री गहलोत, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सांसद किरोड़ी को भेजे पत्र के साथ मीडिया में प्रकाशित खबर की कटिंग भी लगाई गई, जिसमें किरोड़ी लाल मीणा की ओर से मृतक कन्हैया लाल के परिवार को अपने एक महीने का मूल वेतन देने की घोषणा की गई थी। पत्र भेजने वाले ने अंत में अपना नाम कादिर अली राजस्थानी लिखा है। 

विज्ञापन


पत्र लिखने वाले ने प्रकाशित खबर कटिंग के नीचे लिखा कि 'यह लिखा हुआ पढ़ कर ही मैंने लिखा है कि आगे दुनिया कुछ और ही पढ़ेगी। पत्र में लिखा- जो हमारे पैगंबरों के खिलाफ गुस्ताखी करेगा, उसका हाल कन्हैयालाल जैसा ही होगा। जो गुस्ताखी करने वालों की मदद करेगा वो बड़ा नेता ही क्यों ना हो उसको हम सबक सिखा देंगे। इसलिए अब किरोड़ीलाल मीणा तेरा नंबर है क्योंकि तू खुद को बड़ा हिंदूवादी नेता और हिंदुओं का पैरोकार समझकर हम मुसलमानों के खिलाफ जहर उगलता रहता है। कुछ दिन पहले भी उदयपुर जाकर अपनी तनख्वाह के पैसे देकर गुस्ताखी करने वालों की मदद की है।'

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed