फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   MP Jaskaur Meena says government itself is reaching out to person standing at last rung in society

Viksit Bharat Sankalp Yatra: MP जसकौर बोलीं- समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के पास खुद पहुंच रही सरकार

Mon, 08 Jan 2024 08:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 08 Jan 2024 08:24 PM IST
सार

दौसा सांसद जसकौर मीणा विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने कहा, समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के पास सरकार खुद ही पहुंच रही है।

विज्ञापन
MP Jaskaur Meena says government itself is reaching out to person standing at last rung in society
दौसा सांसद जसकौर मीणा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार खुद पहुंच रही है, उसे अपनी योजनाओं से जोड़ रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा सिर्फ सरकार की नहीं, बल्कि देश की यात्रा बन चुकी है। सपनों, संकल्पों और भरोसे की यात्रा बन चुकी है। यह बातें दौसा सांसद जसकौर मीणा ने कही।

विज्ञापन


दौसा जिले के चावंडेडा गांव में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में सांसद मीणा सम्मिलित हुईं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से संवाद किया। उपस्थितजन को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बार में बताया। सांसद मीणा ने इस मौके पर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना व मौके पर ही अधिकारियों से बात कर उनका समाधान भी किया और टीबी से पीड़ित मरीज के परिजन तनिष्क गुर्जर, मामराज मीना और छाजुराम महावर को प्रोटीन किट वितरित किए। 
विज्ञापन


इस दौरान शिविर में दौसा बीडीओ बृजबाला मीना, नोडल अधिकारी मुरारीलाल मीना, पटवारी गिरिराज, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल शर्मा, प्रदेश मंत्री नीलम गुर्जर, यात्रा के जिला संयोजक आलोक जैन, यात्रा कार्यक्रम संयोजक रामलाल शर्मा, सह संयोजक प्रकाश सैनी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, सैंथल मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा, जिला मंत्री तेज सिंह, मंडल उपाध्यक्ष मदनलाल एवं सुरेश  सोती, मंडल मंत्री भवानी सिंह, चावंडेडा सरपंच सरोज, सुरेश घोषी, प्रह्लाद महेश्वरा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी, भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed