फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   MP Diya Kumari met Dharmendra Pradhan demanded to approve proposal of new Kendriya Vidyalayas of Rajsamand

Rajasthan: केंद्रीय मंत्री प्रधान से मिली सांसद दीया, संसदीय क्षेत्र के नए केंद्रीय विद्यालयों की मांग की

Tue, 07 Feb 2023 08:45 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 07 Feb 2023 08:45 PM IST
सार

बीजेपी सांसद दीया कुमारी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से मुलाकात कर संसदीय क्षेत्र राजसमंद के नए केन्द्रीय विद्यालयों के संबंध में प्रस्तावों को स्वीकृत करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
MP Diya Kumari met Dharmendra Pradhan demanded to approve proposal of new Kendriya Vidyalayas of Rajsamand
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से सांसद दीया कुमारी ने की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से राजस्थान के राजसमंद से लोकसभा सांसद दीया कुमारी ने मुलाकात की। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र राजसमंद के नए केन्द्रीय विद्यालयों के संबंध में प्रस्ताव स्वीकृत करने की मांग उठाई। 

विज्ञापन


मुलाकात के दौरान सांसद दीया कुमारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र मेड़ता के मेड़ता शहर, राजसमंद जिला मुख्यालय और भीम के उपखण्ड मुख्यालय में प्रस्तावित नए केन्द्रीय विद्यालयों को खोलने के लिए चुनौती विधि की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
विज्ञापन


भीम के देवगढ़ केवी स्कूल की लोकार्पण तारीख तय करने की गुजारिश
दीया कुमारी ने केंद्रीय मंत्री प्रधान को बताया कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर की ओर से डीपीआर संगठन मुख्यालय में भिजवा दी गई है और अब आगे की कार्रवाई प्रस्तावित है।    विधानसभा क्षेत्र भीम के देवगढ़ कस्बे में केन्द्रीय विद्यालय के लिए नई स्कूल बिल्डिंग बनकर तैयार है। इस भवन के लोकार्पण के लिए उन्होंने मंत्री से तारीख तय करने का निवेदन भी किया। सांसद दिया कुमारी ने कहा कि जैतारण में नया केन्द्रीय विद्यालय प्रस्तावित है। संबंधित जिला अधिकारी ने प्रस्ताव केन्द्रीय विद्यालय संगठन को भिजवा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुत जल्द जरूरी कार्रवाई कर अवगत करवाएंगे-धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने वार्ता के दौरान सांसद दीया कुमारी को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस सम्बंध में बहुत जल्द आवश्यक कार्यवाही कर अवगत करवाएंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सांसद कुमारी और उनके साथ आए डेलिगेशन से काफी देर चर्चा की। साथ ही उनके साथ फोटोग्राफ भी खिंचवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed