फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   MP Arjun Ram Meghwal Ramdevra Mela Bikaner News

Rajasthan: सांसद मेघवाल ने गाया रामदेव जी का भजन, भक्तों को प्रसादी भी बांटी

Tue, 30 Aug 2022 08:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 30 Aug 2022 08:21 PM IST
सार

कोरोना के कारण दो साल बाद रामदेव जी का मेला लग रहा है। इस मेले में राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा सहित अन्य राज्यों से लगभग 35 लाख लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।      

विज्ञापन
MP Arjun Ram Meghwal Ramdevra Mela Bikaner News
बीकानेर से सांसद अर्जुन राम मेघवाल बांटा प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर से सांसद अर्जुन राम मेघवाल मंगलवार को एक अलग ही अंदाज में दिखाई दिए। मेघवाल ने स्टेज पर पहुंचकर बाबा रामदेव जी के भजन गाए। इस दौरान वहां मौजूद श्रोताओं ने भी उनका साथ दिया और जमकर तालियां बजाईं। 

विज्ञापन


दरअसल, सांसद अर्जुन राम मेघवाल मंगलवार को बीकानेर पहुंचे थे। वह यहां रामदेव मंडल सेवा समिति के सेवा जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के लिए आए थे। कार्यक्रम के बाद वह खुद मंच पर पहुंचे और फिर बाबा रामदेव जी का भजन बीरा म्हारा रामदेव भजन गया। इसके बाद उन्होंने प्रसादी का भी वितरण किया। 
विज्ञापन


बता दें बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल भजन गाने के बहुत शौकीन है। रामदेवरा मेले में बीकानेर से लाखों श्रद्धालु पैदल बाबा के दर पर धोक लगाने के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान पग पग पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सेवा समिति के लोग दूध, चाय, कॉफी, भोजन आदि की व्यवस्था करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक देवता बाबा रामदेव के जन्मदिन से जैसलमेर में मेले का आयोजन होता है। बीते सोमवार को ही मेले की शुरुआत हुई है। कोरोना महामारी के कारण यह मेला 2 साल बाद लगा है।  इस मेले में राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा सहित अन्य राज्यों से लगभग 35 लाख लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed