फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Movement of panther two and a half kilometer away from Sanwaliaji created panic

Chittorgarh News: सांवलियाजी से ढाई किलोमीटर दूर पैंथर के मूवमेंट, पांच बकरियों को बनाया शिकार

Wed, 31 Jul 2024 05:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 31 Jul 2024 05:03 PM IST
सार

Chittorgarh News: जिले के प्रख्यात कृष्ण धाम श्री सांवलियाजी मंदिर से करीब ढाई-तीन किलोमीटर दूर पैंथर की हलचल दिखाई दी है। यहां आने वाले मेघवालों का खेड़ा गांव में पैंथर ने पांच बकरियों का शिकार किया है।

विज्ञापन
Movement of panther two and a half kilometer away from Sanwaliaji created panic
मृतक मवेशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मामले की जानकारी मिलने के बाद वनपाल भदेसर मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में पैंथर के द्वारा ही हमला करने की बात सामने आई है। इसके बाद पशु चिकित्सक को कार्रवाई के लिए मौके पर बुलाया है। मंडफिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची है। जानकारी में सामने आया कि भदेसर तहसील क्षेत्र में आने वाले ग्राम पंचायत पोटला के मेघवालों का खेड़ा गांव में बीती रात पैंथर पहुंचा। यहां रहने वाले रामलाल पुत्र बगदीराम मेघवाल के बाड़े में पांच बकरियां बंधी हुई थी। मंगलवार रात को पैंथर बाड़े में घुसा और बकरियों का शिकार कर लिया।

विज्ञापन


बुधवार सुबह रामलाल मेघवाल अपने बाड़े में पहुंचा तो बकरियों को मृत देख कर उसके होश उड़ गए। उसने ग्रामीणों को सूचना दी। इस पर पोटला निवासी रामू जाट सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी गई। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। इसमें किसी हिंसक जीव के बकरियों का शिकार करने की बात सामने आई, इस पर तत्काल वन विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया। इस पर वनपाल भदेसर शैतानसिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


जांच करने में सामने आया कि पैंथर ने ही इन बकरियों का शिकार किया है। तत्काल उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया। वही पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाया गया है। पशु चिकित्सक के पहुंचने पर पोस्टमार्टम की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed