{"_id":"65685ec5424136eefd0f4083","slug":"motorcycle-stolen-from-outside-house-five-months-ago-seized-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: पांच महीने पहले घर के बाहर से चोरी हुई मोटरसाइकिल जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: पांच महीने पहले घर के बाहर से चोरी हुई मोटरसाइकिल जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
Thu, 30 Nov 2023 03:37 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 30 Nov 2023 03:37 PM IST
सार
Sirohi: आबूरोड थाना पुलिस ने पांच महीने पहले चोरी हुई मोटरसाइकिल को जब्त किया है। इतना ही नहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आबूरोड शहर पुलिस थानाधिकारी बालभद्रसिंह की अगुवाई में एक बड़ी कार्रवाई की गई है। बता दें कि टीम द्वारा करीब पौने पांच माह पूर्व चांदमारी हाईवे के पास घर के बाहर से चोरी मोटरसाइकिल जब्त कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
मामले की जांच की गई शुरू
पुलिस के अनुसार इस मामले में चांदमारी हाईवे रोड आबूरोड निवासी मणिलाल पुत्र श्यामलाल ने आबूरोड शहर पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 9 जुलाई 2023 को घर के बाहर खड़ी मोटर साइकिल कोई अज्ञात चोर चुरा ले गए। इसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। इस पूरे मामले में थाना माण्डवा जिला उदयपुर निवासी एम्मीलाल पुत्र लखमाजी एवं तहसील कोटड्डा जिला उदयपुर निवासी वादीलाल उर्फ बादल पुत्र लालूराम गमार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन