{"_id":"64bde1548926b9cc3d01f875","slug":"mother-of-four-children-committed-suicide-by-hanging-herself-in-barmer-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार में धोखा: प्रेमी-प्रेमिका ने एक साथ लगाया फंदा, कुछ देर बाद फंदा निकालकर भाग निकला युवक, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार में धोखा: प्रेमी-प्रेमिका ने एक साथ लगाया फंदा, कुछ देर बाद फंदा निकालकर भाग निकला युवक, महिला की मौत
Mon, 24 Jul 2023 07:57 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 24 Jul 2023 07:57 AM IST
सार
प्यार परवान नहीं चढ़ तो चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फंदे पर लटक गई। 20 वर्षीय महिला की तो मौत हो गई। वहीं, 19 साल का प्रेमी धोखा देकर भाग निकला।
विज्ञापन
मॉर्चरी में ले जाया गया महिला का शव।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़मेर में चार बच्चों की मां के सिर आशिकी का इस तरह का खुमार चढ़ गया कि वो एक 19 साल के प्रेमी से दिल लगा बैठी। अपने प्यार को परवान चढ़ता न देखकर दोनों एक साथ फंदे पर लटक गए, लेकिन इस मामले में ट्विस्ट तब आया, जब प्रेमी फंदे पर लटकने के बाद बचकर भाग गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद पुलिस ने प्रेमी युवक को घर से हिरासत में लिया है। मामला बाड़मेर जिले के चौहटन थाना क्षेत्र के आगौर गांव का है। राजस्थान की सुसाइड कैपिटल बन चुके बाड़मेर में आए दिन आत्महत्या और सामूहिक आत्महत्याएं हो रही हैं। जिसमें यह नया मामला और जुड़ गया।
विज्ञापन
दरअसल 20 वर्षीय विवाहिता पूरा देवी पत्नी रूपाराम निवासी बामनोर शनिवार को अचानक घर से लापता हो गई। इसके बाद विवाहता के पति ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन 2 दिन बीत जाने के बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला और रविवार देर शाम को ग्रामीणों से सूचना मिली कि एक खेजड़ी के पेड़ के नीचे महिला का शव फांसी के फंदे से लटक रहा है। सूचना के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और देखा, तो पूरा देवी का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना के बाद परिवार के लोगों ने चौहटन थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
पेड़ पर लगे हुए थे दो फंदे
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की तो पुलिस को खेजड़ी के पेड़ पर दो फंदे लगे हुए मिले। जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ की। चौहटन आगौर निवासी 19 वर्षीय युवक वीरमा राम पुत्र सुरताराम भील के साथ करीब एक वर्ष से विवाहिता महिला का प्रेम प्रसंग चलने की बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस प्रेमी युवक के घर पहुंची, तो युवक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर युवक को पकड़ लिया है।
विवाहिता का शव मोर्चरी में रखवाया
पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर चौहटन अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर पीहर पक्ष को सूचना दी है। सोमवार को पीहर पक्ष के लोगों के आने के बाद मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।