Murder: बेटा नहीं होने और चरित्र संदेह के तानों से परेशान बहू ने पति के साथ मिलकर की सास की हत्या
आरोपी बहू ने बताया कि सास पोनी देवी उसके चरित्र पर शक करती थी। बेटा नहीं होने और चरित्र संदेह को लेकर रोज-रोज ताने मारती थी। इससे परेशान होकर उसने अपने पति के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। सात मार्च को जंगल में गाला काटकर हत्या कर दी।
विस्तार
पाली के मारवाड़ जंक्शन इलाके में सास के तानों से परेशान बहू ने पति के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। दोनों ने लूट का केस बनाने के लिए बुजुर्ग महिला के पैर काटकर चांदी के कड़े चोरी कर लिए थे। सात दिन बाद हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी बेटा-बहू को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि सात मार्च को मारवाड़ जंक्शन के काराड़ी गांव के निकट एक खेत में 60 वर्षीय पोनीदेवी पत्नी नारायणलाल नायक का शव पड़ा मिला था। मृतका की गला काटकर हत्या की गई थी। उसके दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े चोरी कर लिए गए थे। मामले की जांच करने पर मृतका का बड़ा बेटा और उसकी पत्नी आरोपी पाए गए हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
सास के तानों से परेशान थी बहू
पुलिस ने बड़े बेटे उकाराम (30) और उसकी पत्नी ममता (25) देवी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बहू ने बताया कि सास पोनी देवी उसके चरित्र पर शक करती थी। साथ ही बेटा नहीं होने और चरित्र संदेह को लेकर रोज-रोज ताने मारते हुए गाली-गलौच करती थी। इससे परेशान होकर अपने पति के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
छह साल पहले हुई थी शादी
आरोपी बहू ममता नायक ने बताया कि उसकी शादी करीब छह-सात साल पहले हुई। तीन साल की एक बेटी हैं। बेटा नहीं होने से नाराज सास पोनीदेवी आए दिन ताने मारती थी। अपशब्द कह कर अपमानित करती थी। इससे परेशान होकर पति के साथ मिलकर हत्या करने की साजिश रची। सात मार्च को वह लकड़ी लेने जंगल में गई तो पीछे-पीछे गए और अकेला देख उसकी गर्दन पर धारदार कूंठ से वार कर हत्या की।
इनके सहयोग से पकड़ाए आरोपी
एसपी बुगलाल मीणा, सीओ सोजत हेमंत जाखड़, मारवाड़ जंक्शन थानाप्रभारी मोहनसिंह, सदर थानाप्रभारी रविन्द्रसिंह खिंची, सिरियारी थानाप्रभारी हमीरसिंह, गुड़ा एंदला थानाप्रभारी रविन्द्रपाल, सोजतरोड थानाप्रभारी उरजारामम, बगड़ी नगर थानाप्रभारी जीतसिंह, शिवपुरा थानाप्रभारी महेश गोयल के नेतृत्व में थाने के कर्मचारी जांच में जुटे तब जाकर मामले का खुलासे हुआ।