फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   More than 80 migratory birds found dead in Jodhpur, Ranikhet disease suspected

राजस्थान: अब तक 80 प्रवासी पक्षियों की मौत, रानी खेत बीमारी फैलने की आशंका, जानें क्या है यह 

Tue, 09 Nov 2021 03:03 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 09 Nov 2021 03:03 PM IST
सार

Ranikhet disease: हजारों किलोमीटर का सफर तय कर शीतकालीन प्रवास पर आई 80  प्रवासी पक्षी कुरजां की अब तक मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
More than 80 migratory birds found dead in Jodhpur, Ranikhet disease suspected
80 प्रवासी पक्षियों की मौत - फोटो : social media

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर जिले में कथित रानी खेत बीमारी की वजह से पिछले तीन दिनों में 80 से अधिक प्रवासी पक्षी कुरजां (डेमोइसेल क्रेन) की मौत हो गई। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। वहीं, वरिष्ठ पशु चिकित्सक श्रवण सिंह राठौर ने कहा कि लगभग 100 बीमार पक्षियों का इलाज किया जा रहा है और प्रथम दृष्टया वे रानीखेत रोग से संक्रमित हैं।

विज्ञापन


कापरड़ा गांव के सेज हाईवे स्थित तालाब पर हजारों किलोमीटर का सफर तय कर शीतकालीन प्रवास पर आई सैकड़ों कुरजां का बिलाड़ा में बनाए गए अस्थाई बचाव केंद्र में इलाज किया जा रहा है। कुरजां की जान बचाने के लिए वनविभाग, पशु चिकित्सालय और वन्यजीव विशेषज्ञों की टीम लगी हुई है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मृत पक्षियों का विसरा जांच के लिए भोपाल भेजा गया है और मौत का सही कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन


रानीखेत रोग को पश्चिम में न्यूकैसल रोग के रूप में भी जाना जाता है। यह एक तीव्र वायरल रोग है, जो पक्षियों के श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है और अत्यधिक घातक है। इससे पहले नवंबर 2019 में राजस्थान के सांभर झील में एवियन बोटुलिज्म से बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षियों की मौत हुई थी। एनजीटी ने इन सामूहिक मौतों में हस्तक्षेप किया था और जांच के लिए एक समिति का गठन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed