फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Monsoon will enter Rajasthan by July 8 Jaipur Weather Update News

Weather Update: मानसून की दस्तक में दो हफ्ते की देरी, जानें राजस्थान में कब आएगा और कितनी बारिश होगी

Thu, 08 Jun 2023 06:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 08 Jun 2023 06:11 PM IST
सार

राजस्थान में इस बार मानसून की बारिश देर से शुरू होने की संभावना है। मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश में जुलाई के पहले सप्ताह के बाद मानसूनी बारिश की एंट्री होगी। हालांकि, इससे पहले प्रदेश में प्री मानसून एक्टिविटी शुरू हो सकती हैं।

विज्ञापन
Monsoon will enter Rajasthan by July 8 Jaipur Weather Update News
इस बार दो हफ्ते की देरी से होगी मानसून की दस्तक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमस और गर्मी से बेहाल लोगों के लिए राहत भरी खबर आई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में एंट्री कर ली है, लेकिन अरब सागर से उठे भयंकर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण अगले 4-5 दिन मानसून डिस्टर्ब रहेगा। इस कारण उत्तरी भारत में मानसून आने की तारीख की अनिश्चितता बनी हुई है। माना जा रहा है जून के अंतिम सप्ताह तक मध्यप्रदेश और जुलाई के पहले सप्ताह तक राजस्थान में मानसून का प्रवेश हो जाएगा।

विज्ञापन


राजस्थान में इस बार मानसून की बारिश देरी से होगी। जुलाई के पहले सप्ताह तक ही मानसूनी बारिश की एंट्री होगी। हालांकि, इससे पहले प्री मानसून एक्टिविटी शुरू हो सकती है। सामान्य तौर पर राजस्थान में 25 जून मानसून की एंट्री डेट मानी जाती है। पिछले साल 2022 में  केरल में मानसून 29 मई को आया था, जबकि 30 जून को राजस्थान में मानसून की एंट्री हुई थी। जिसके बाद काफी अच्छी बारिश का दौर देखने को मिला था। 
विज्ञापन


करीब 1 महीने का समय केरल से मानसून को राजस्थान तक आने में लग जाता है। इस लिहाज से देखें तो 7 से 9 जुलाई के बीच मानसून राजस्थान में छा सकता है। हालांकि इसमें हवाओं का भी बड़ा रोल रहता है। फिलहाल दाक्षिणी-पूर्वी हवाएं चल रही हैं। जब ये हवाएं पिछले मानसूनी ट्रेंड के मुताबिक पुरवैया होकर उत्तर-पश्चिम की ओर बहेंगी तो मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, गुजरात में अच्छी बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते सालों में राजस्थान में मानसून की यह रही टाइमिंग 
बीते सालों का रिकॉर्ड देखें, तो साल 2022 में मानसून ने 30 जून को, साल 2021 में 18 जून, साल 2020 में 24 जून और साल 2019 में 3 जुलाई को राजस्थान में बारिश के साथ दस्तक दी थी। 

अगले 48 घंटों में केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में छायेगा मॉनसून
अगले 48 घंटों में पूरे केरल के अलावा तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में मानसून के दस्तक देने की संभावना है। राजस्थान सहित उत्तर पश्चिम क्षेत्र में तापमान अभी भी औसत रूप से सामान्य से कम चल रहा है।

मई 1917 की बारिश का रिकॉर्ड मई 2023 में टूटा
राज्य में मई 2023 में 105 साल की बारिश का रिकार्ड टूटा है। मौसम विभाग के मुताबिक 1 मई से 31 मई 2023 के दौरान राजस्थान में 62.4 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य से करीब साढ़े 4 गुणा (458 प्रतिशत) ज़्यादा रही है। इससे पहले साल 1917 में मई महीने के दौरान 71.9 मिलीमीटर  बारिश हुई थी।

92 प्रतिशत से कम रह सकता है राजस्थान में मानसून
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक केरल में मानसून का प्रवेश हो गया है । लेकिन अरब सागर में 4 से 5 दिन तक बिपरजॉय चक्रवात के कारण मानसून में देरी होगी। राजस्थान में मानसून आने के समय को लेकर अभी अनिश्चितता बनी हुई है। राजस्थान में मानसून सामान्य तौर पर 25 जून के आसपास आता है। जिसमें देरी हो सकती है। हवाओं की दिशा, नमी, रफ्तार और रास्ते में होने वाली बारिश का काफी प्रभाव मॉनसून पर पड़ता है। अबकी बार यह आकलन किया गया है कि 92 प्रतिशत या उससे कम बारिश राजस्थान में हो सकती है।


राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ कर रहा आंधी-बारिश
मानसून में देरी के बावजूद राजस्थान के लिए राहत की बात यह है कि पाकिस्तान, हिमालय और पंजाब क्षेत्र से होकर आ रहे एक के बाद एक पश्चिम विक्षोभ राजस्थान में आंधी और बारिश की गतिविधियां साथ लेकर आ रहे हैं। अगले 4 दिनों तक पश्चिम राजस्थान क्षेत्र में आंधी- बारिश का पूर्वानुमान है। इससे राजस्थान में कई जिलों में आंधी के साथ बारिश होगी। बिजलियां कड़कने और गिरने की भी प्रबल आशंका बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed