{"_id":"5d78d9d88ebc3e01451c0f8b","slug":"mohan-bhagwat-convoy-car-hits-motorcycle-in-tijara-area-rajasthan-one-boy-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: मोहन भागवत के काफिले की कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, लड़के की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: मोहन भागवत के काफिले की कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, लड़के की मौत
Wed, 11 Sep 2019 04:56 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 11 Sep 2019 04:56 PM IST
विज्ञापन
संघ प्रमुख माेहन भागवत
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के अलवर जिले में बुधवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के काफिले में मौजूद एक कार की एक दोपहिया वाहन को टक्कर मारने से एक लड़के की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि जब यह घटना हुई भागवत तिजारा क्षेत्र में एक कार्यक्रम से लौट रहे थे और उनके काफिले में आठ से 10 कारें थीं।
मंडावर थाने के उप-निरीक्षक रामस्वरूप बैरवा ने कहा, "काफिले की एक कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे एक लड़के की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।"
उन्होंने कहा कि घटना के बाद भागवत का काफिला बहरोड़ की ओर चला गया।
पुलिस ने कहा कि दुर्घटना में शामिल कार को अभी जब्त नहीं किया गया है। साथ ही पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज किया जा रहा है।