फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Modi-rahul-sonia-rajasthan-rally

फिर होगी राजस्थान में सोनिया, राहुल और मोदी की रैली!

Tue, 01 Oct 2013 08:47 PM IST
समीर शर्मा/जयपुर
समीर शर्मा/जयपुर Updated Tue, 01 Oct 2013 08:47 PM IST
विज्ञापन
Modi-rahul-sonia-rajasthan-rally

राजस्थान विधानसभा चुनाव के प्रचार में दोनों पार्टियां कसर नहीं छोड़ना चाहतीं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी की इसी महीने होने वाली सभाओं के जवाब में भाजपा अपने सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी की रैली के बारे में सोचने लगी है।

विज्ञापन


कांग्रेस यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की राष्ट्रीय स्तर पर रैली करवाने और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की संभाग स्तरीय रैली करवाने की भरपूर तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


सोनिया गांधी की रैली जयपुर में 20 से 22 अक्टूबर के बीच हो सकती है, वहीं राहुल गांधी की 15 अक्टूबर को रैली भरतपुर या बीकानेर संभाग में हो सकती है।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी की रैली भरतपुर संभाग में होने की अधिक संभावनाएं हैं। भरतपुर संभाग में हुए गोपालगढ़ प्रकरण में कांग्रेस को इस संभाग में नुकसान होने की आशंकाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी भरपाई राहुल गांधी के जरिए करवाने का प्रयास किया जा रहा है। यहां दो समुदायों के बीच दंगे और पुलिस गोलीबारी के कारण एक समुदाय अधिक नाराज चल रहा है।

भाजपा को सोनिया व राहुल की रैलियों की जानकारी मिलते ही, भाजपा जवाब में एक बार फिर राजस्थान में मोदी की रैली आयोजित करने के बारे में सोच रही है।

भाजपा उपाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा के मोदी सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं, तो उनकी रैली की गुंजाइश बनी हुई है। प्रचार के दौरान उनका आना कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी। हालांकि अभी इस रैली को लेकर कोई कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।

उम्मीदवारों को लेकर प्रक्रिया तेज

राजस्थान विधानसभा के चुनावी मैदान किस्मत अजमाने वाले प्रत्याशियों के नाम इस महीने सामने आ जाएंगे।

कांग्रेस की दिल्ली में प्रदेश छानबीन समिति की बैठक अगले सप्ताह है, जो अपनी ओर से उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम रूप देगी।

इसके बाद उम्मीदवारों पर अंतिम निर्णय कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति के हाथों में चला जाएगा। इधर, भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा की भावी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी फीडबैक में जुटी हुई हैं।

भाजपा की ओर से भी अक्टूबर के अंत तक सभी उम्मीदवार घोषित करने की पूरी संभावना है।

केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक सात और आठ अक्टूबर को अजय माकन की अध्यक्षता में होगी। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और चन्द्रभान के साथ राज्य प्रभारी गुरुदास कामत भी मौजूद रहेंगे।


इधर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि उनकी पार्टी भी अक्टूबर के अंत तक सभी उम्मीदवारों के नाम घोषित करने के पूरे प्रयास कर रही है। इस संबंध में वसुंधरा राजे तेजी से सभी औपचारिकताएं पूरी कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed