फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   MLA Yunus Khan got angry on Independence Day celebrations

Nagore News: स्वतंत्रता दिवस समारोह पर नाराज हुए विधायक यूनुस खान, अपेक्षित स्थान नहीं मिलने से नीचे उतरे

Thu, 15 Aug 2024 04:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 15 Aug 2024 04:58 PM IST
सार

Nagore News: नागौर से अभी अलग हुआ जिला डीडवाना-कुचामन जिले में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्थानीय विधायक को तवज्जों नहीं मिलने के कारण निर्दलीय विधायक यूनुस खान कुर्सी को छोड़कर जनता के बीच में बैठ गए। यूनुस खान डीडवाना के राजकीय स्टेडियम में प्रातः 8 बजकर 55 मिनट पर पहुंच गए। 
 

विज्ञापन
MLA Yunus Khan got angry on Independence Day celebrations
विधायक यूनुस खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के डीडवाना जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय खेल स्टेडियम में गुरुवार को 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जा रहा था। इस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण किया। वहीं विधायक यूनुस खान इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत करने पहुंचे थे, लेकिन इसी दौरान अचानक कुछ ऐसा हुआ कि विधायक यूनुस खान नाराज हो गए और उन्होंने मंच छोड़ दिया और दर्शकों के साथ जाकर बैठ गए।

विज्ञापन

बता दें कि ध्वजारोहण सरकार अपना प्रतिनिधि भेजकर जिला मुख्यालय पर करवाती हैं, लेकिन सरकार की तरफ से डीडवाना-कुचामन जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण के लिए कोई प्रतिनिधि नहीं आया। निर्दलीय विधायक यूनुस खान सुबह 8:55 पर पहुंचे और अपनी कुर्सी पर बैठ गए। डीडवाना के जिला कलेक्टर बाल मुकुंद आसवा ने ध्वजारोहण किया, विधायक बैठे रहे। थोड़ी देर बाद भाजपा पार्टी से हारे हुए प्रत्याशी जितेंद्र सिंह जोधा और उसके समर्थक वहां पहुंच गए।

विज्ञापन


प्रशासन ने जितेंद्र सिंह जोधा को के साथ-साथ समर्थकों को भी जगह दे दी। जिस कारण स्थानीय विधायक यूनुस खान अपनी कुर्सी छोड़कर जनता के बीच में जाकर बैठ गए, लेकिन जैसे ही विधायक उठकर जनता के बीच में जाकर बैठ गए। उस दौरान जिला कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदार उन्हें मानने लगे, लेकिन विधायक जनता के बीच ही बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्दलीय विधायक ने स्टेडियम में ध्वजारोहण परेड के बाद अपने समर्थकों को लेकर स्टेडियम से निकल गए। जब इसपर सवाल पूछा गया तो यूनुस खान ने खुलकर कोई जवाब नहीं दिया और कहा मेरे को जनता ने चुना है और मैं जनता के बीच में ही बैठना चाहता हूं।इसी को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष हनुमान बांगड़ा ने कहा कि यह सरकार की मनमर्जी हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार यह नहीं चाहती है कि विपक्ष को कोई आकर ध्वजारोहण करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed