{"_id":"6440db7fc9b493f6eb0b076a","slug":"missing-indian-mountaineer-anurag-maloo-found-by-rescuers-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: नेपाल के माउंट अन्नपूर्णा पर जीवित मिले भारतीय पर्वतारोही अनुराग मालू, बचाव दल ने पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: नेपाल के माउंट अन्नपूर्णा पर जीवित मिले भारतीय पर्वतारोही अनुराग मालू, बचाव दल ने पहुंचाया अस्पताल
Thu, 20 Apr 2023 11:58 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 20 Apr 2023 11:58 AM IST
सार
माउंट अन्नपूर्णा पर चढ़ाई के दौरान लापता भारतीय पर्वतारोही अनुराग मालू को रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाव दल ने खोज निकाला है। उनको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पर्वतारोही अनुराग मालू
- फोटो : social media
विस्तार
नेपाल स्थित दुनिया की दसवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट अन्नपूर्णा पर चढ़ाई के दौरान लापता भारतीय पर्वतारोही अनुराग मालू को रेस्क्यू ऑपरेशन में मिल गए हैं। मालू के भाई ने बताया कि बचाव दल ने उनको ढूंढ निकाला है। मालू की हालत गंभीर बनी हुई है। सोमवार को गहरी खाई में गिरने के बाद से मालू की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
उसके भाई सुधीर ने बताया कि राजस्थान के किशनगढ़ के रहने वाले 34 वर्षीय मालू सोमवार को तीसरे कैंप से उतरते समय करीब 6,000 मीटर से गिर गए थे। माउंट अन्नपूर्णा दुनिया का 10वां सबसे ऊंचा पर्वत है। शुक्र है कि वो वह जीवित है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
मालू जागरूकता पैदा करने और संयुक्त राष्ट्र वैश्विक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में कार्रवाई करने के लिए सभी सात महाद्वीपों में 8,000 मीटर से ऊपर की सभी 14 चोटियों और सात उच्चतम बिंदुओं पर चढ़ने के मिशन पर है। उन्हें REX करम-वीर चक्र से सम्मानित किया गया है और वे भारत से 2041 अंटार्कटिक युवा राजदूत बने हैं।
विज्ञापन