फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Miscreants vandalized restaurant, looted cash at gunpoint and escaped in Dholpur; panic in market

Dholpur News: बदमाशों ने रेस्टोरेंट में की तोड़फोड़, हथियार के बल पर नकदी लूट कर फरार; बाजार में दहशत

Wed, 11 Oct 2023 10:50 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धोलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धोलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 11 Oct 2023 10:50 AM IST
सार

Dholpur: कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया कि हरदेव नगर में स्थित एक रेस्टोरेंट में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ की गई है। उन्होंने बताया रेस्टोरेंट संचालक को मुकदमा दर्ज कराने के लिए बोला गया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Miscreants vandalized restaurant, looted cash at gunpoint and escaped in Dholpur; panic in market
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय और रेस्टोरेंट का टूटा हुआ कांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के धौलपुर के कोतवाली थाना इलाके के हरदेव नगर में मंगलवार देर शाम को एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने एक रेस्टोरेंट में हमला कर दिया। यहां बेखौफ बदमाशों ने हथियार के बल पर नकदी लूटी और तोड़फोड़ कर फरार हो गए। इस वारदात से बाजार में दहशत फैल गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर शाम को एक दर्जन से अधिक बदमाश हरदेव नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में घुस गए। फिर बदमाशों ने रेस्टोरेंट संचालक बबलू खान से मारपीट शुरू कर दी। रेस्टोरेंट में जमकर तोड़फोड़ कर करीब 35 हजार की नकदी को लूट लिया। उसके बाद रेस्टोरेंट संचालक की बाइक तोड़कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


संचालक बबलू खान ने बताया कि एक बदमाश की पहचान कार्तिक के रूप में की गई है। बदमाशों ने रेस्टोरेंट के शीशे तोड़ दिए हैं। संचालक ने करीब एक लाख रुपये के नुकसान होने की बात कही है। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने उनकी बाइक को भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। उसके बाद रेस्टोरेंट संचालक ने घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने शहर में नाकाबंदी भी कराई। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया कि हरदेव नगर में स्थित एक रेस्टोरेंट में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ की गई है। उन्होंने बताया रेस्टोरेंट संचालक को मुकदमा दर्ज कराने के लिए बोला गया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। उधर, अचानक हुई घटना से बाजार में दहशत फैल गई। घटना से पुलिस की कार्यशैली और रात्रि गस्त व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed