{"_id":"63f1f14fa0818a61390bdc27","slug":"miscreants-uprooted-atm-in-bharatpur-looted-30-lakhs-rajasthan-news-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भरतपुर में पिकअप से बांधकर ATM उखाड़ ले गए बदमाश, 30 लाख से अधिक की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भरतपुर में पिकअप से बांधकर ATM उखाड़ ले गए बदमाश, 30 लाख से अधिक की लूट
Sun, 19 Feb 2023 03:22 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 19 Feb 2023 03:22 PM IST
सार
पुलिस ने एटीएम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में फुटेज खंगाले। कुछ बदमाश एटीएम को उखाड़ कर पिकअप में रखते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
बदमाश एसबीआई का एटीएम उखाड़ कर ले गए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के भरतपुर जिले के रूपबास कस्बे में बदमाश एसबीआई का एटीएम उखाड़ कर ले गए। एटीएम में बैंक की तरफ से शुक्रवार को ही 30 लाख रुपये डाले गए थे। एटीएम लूट की सूचना पर रूपबास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस ने एटीएम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में फुटेज खंगाले। इस दौरान कुछ बदमाश एटीएम को उखाड़ कर पिकअप में रखते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घटना रूपबास स्थित धौलपुर बस स्टैंड के पास की है। दो दिन पहले एटीएम में बैंक द्वारा 30 लाख रुपये डाले गए थे। शनिवार देर रात 6 बदमाश करीब 1 बजे एटीएम बूथ पर पहुंचे और रेकी की। इस दौरान एटीएम पर कोई गार्ड मौजूद नहीं था। पिकअप से आए बदमाशों ने एटीएम को रस्सी से बांधकर खींचा और उखाड़कर ले गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही एसपी श्याम सिंह मौके पर पहुंचे है और अधिकारियों से घटना की जानकारी लेते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए।