फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Miscreants looted after killing the elderly woman in pali rajasthan

Rajasthan: घर में चोरी करने घुसे बदमाशों का बुजुर्ग महिला ने विरोध किया तो कर दी हत्या, गहने लूटकर भागे   

Thu, 03 Mar 2022 02:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 03 Mar 2022 02:21 PM IST
सार

पाली के जेतारण उपखंड में बदमाशों ने घर में अकेली रह ही बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। आरोपी घर से सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने सुबह घर का दरवाजा खुला देखा तो हत्या की जानकारी पुलिस को दी। 

विज्ञापन
Miscreants looted after killing the elderly woman in pali rajasthan
घर में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाली जिले के जेतारण उपखंड में चोरों ने बुजुर्ग महिला की हत्या कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बुजुर्ग महिला घर में अकेले ही रह रही थी। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम देने का प्लान बनाया, लेकिन उसके जागने पर धारदार हथियार से हत्या कर फरार हो गए। 

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार जेतारण उपखंड के बलुंदा गांव में एक बुजुर्ग महिला घर में अकेली रहती है। उसके बेटे बाहर नौकरी करते हैं। बुधवार देर रात चोर महिला के घर में चोरी करने के इरादे से घुसे, इस दौरान उनकी नींद खुल गई और वह चिल्लाने लगीं, पकड़े जाने के डर से चोरों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। चोर घर से सोने चांदी के जेवरात और अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने सुबह बुजुर्ग महिला के घर का गेट देखा, लेकिन वे नहीं दिखाई दीं। घर के अंदर जाने पर उनका शव जमीन पर पड़ा हुआ था। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जेतारण के राजकीय असप्ताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस की टीम ने मौके से सबूत जुटाकर हत्या और चोरी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed