Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Garbage Near Mayor’s Home, Student Found Dead in Lake, Betting Racket Busted

जयपुर की बड़ी खबरें: मेयर के घर के पास कचरे का ढेर, तालकटोरा में छात्रा का शव मिला; ऑनलाइन सट्टेबाजी का खुलासा

Wed, 04 Nov 2026 07:59 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Wed, 04 Nov 2026 07:59 PM IST
सार

जयपुर में मेयर के निवास के पास मंदिर के बाहर कचरे का ढेर मिलने से सफाई व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। वहीं, तालकटोरा झील में आठवीं की छात्रा का शव मिला और पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी के नेटवर्क का खुलासा कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Jaipur News: Garbage Near Mayor’s Home, Student Found Dead in Lake, Betting Racket Busted
जयपुर की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुलाबी नगरी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के दावों के बीच सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मेयर के निवास से कुछ ही मीटर दूर प्रसिद्ध मंदिर के बाहर कचरे का ढेर लगा है। वहीं, शहर में आठवीं कक्षा की छात्रा का शव तालकटोरा झील में मिला। दूसरी ओर, पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में चल रहे अवैध सट्टेबाजी के नेटवर्क का पर्दाफाश कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पढ़ें जयपुर की तीन बड़ी खबरें।

विज्ञापन

मेयर के घर के पास मंदिर के बाहर कचरे का ढेर, सफाई के दावों पर सवाल

दीपावली पर गुलाबी नगरी को स्वच्छ बनाने के दावों के बीच शहर की सफाई व्यवस्था की जमीनी तस्वीर कुछ और ही नजर आ रही है। मेयर सुनील कोठारी के निवास से कुछ ही मीटर दूर स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर के बाहर कचरे का ढेर लगा हुआ है। अमर उजाला ने जब यह तस्वीर मेयर के सामने रखी तो उन्होंने तत्काल सफाई करवाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

ऐसे में सवाल उठता है कि जब शहर की सफाई मेयर की पहली प्राथमिकता है तो उनके निवास के आसपास ही ऐसी स्थिति क्यों बनी हुई है? दीपावली से पहले स्वच्छता के दावों और जमीनी हकीकत के बीच यह अंतर नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी खबर यहां पढ़ें- स्वच्छ जयपुर की मुहिम पर सवाल: मेयर सुनील कोठारी के नाम के बोर्ड के ठीक सामने जमा मिला कचरा, क्या बोले महापौर?


तालकटोरा झील में मिली आठवीं की छात्रा की लाश, परीक्षा में कम नंबर आने से परेशान होने की बात

जयपुर में बुधवार सुबह तालकटोरा झील में आठवीं कक्षा की छात्रा का शव मिला। छात्रा मंगलवार रात घर में सोने के बाद बुधवार तड़के लापता हो गई थी। सुबह करीब चार बजे मां की नींद खुली तो वह कमरे में नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

सुबह करीब साढ़े सात बजे स्थानीय लोगों ने झील में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मानक चौक थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम ने शव बाहर निकलवाया। पास में छात्रा की चप्पल और अन्य सामान भी मिला। परिजनों ने शव की पहचान की। परिवार ने पुलिस को बताया कि छात्रा परीक्षा में कम अंक आने से परेशान थी। पुलिस मौत की परिस्थितियों की जांच कर रही है। शरीर पर बाहर से चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले। परिजनों के अनुरोध पर बिना पोस्टमार्टम शव उन्हें सौंप दिया गया।

पूरी खबर यहां पढ़ें- जयपुर: आठवीं की छात्रा का तालकटोरा झील में मिला शव, परीक्षा में कम नंबर आने से परेशान होने की बात



ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का नेटवर्क पकड़ा, सात गिरफ्तार

जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में चल रहे अवैध सट्टेबाजी के नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस मुख्यालय के 'म्यूल हंटर' अभियान के तहत की गई कार्रवाई में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में करोड़ों रुपये के संदिग्ध वित्तीय लेन-देन का पता चला है।

पुलिस ने नेटवर्क से जुड़े 50 से अधिक बैंक खातों और 35 से ज्यादा यूपीआई आईडी की पहचान कर उन्हें ब्लॉक करवाया है। अलग-अलग बैंक खातों में जमा करीब पांच लाख रुपये भी फ्रीज कराए गए हैं। इसके अलावा आरोपियों के 3,200 यूएसडीटी वाले क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट को ब्लॉक करवाया गया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये बताई गई है। पुलिस नेटवर्क से जुड़े वित्तीय लेन-देन और अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

पूरी खबर यहां पढ़ें- जयपुर: ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार; 50 से ज्यादा बैंक खाते ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed