फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   miscreants Kidnapped man and made hostage in hotel room in Ajmer

Ajmer: युवक का अपहरण कर होटल के कमरे में बनाया बंधक, एक गिरफ्तार

Thu, 28 Apr 2022 02:19 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 28 Apr 2022 02:19 PM IST
सार

गेस्ट हाउस को लीज पर देने के विवाद में युवक का अपहरण कर लिया गया। उसे होटल के कमरे में बंधक बनाकर मारपीट की गई।

विज्ञापन
miscreants Kidnapped man and made hostage in hotel room in Ajmer
अजमेर में युवक को बंधक बनाने का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अजमेर में गेस्ट हाउस लीज पर देने के विवाद में एक युवक का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने पीड़ित युवक को सकुशल मुक्त करवाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


दरगाह थानाधिकारी दलबीर सिंह फौजदार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी न्यू कमाल मंजिल मुस्लिम मोची मोहल्ला दरगाह बाजार निवासी अजहरुद्दीन चिश्ती (37) पुत्र अजीजुद्दीन चिश्ती है। जिसके खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी से उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


दरगाह थानाधिकारी दलवीर सिंह फौजदार ने बताया कि 27 अप्रैल को सूचना मिली थी कि मुस्लिम मोची मोहल्ला दरगाह में स्थित गेस्ट हाउस न्यू कमाल मंजिल में एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने बंधक बना रखा है। उन्होंने सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाने के जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचकर चेक किया तो गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 106 में स्कूल बाजार मोतीगंज जिला बालासुर उड़ीसा निवासी जाहिद शेख (34 ) पुत्र रज्जाक शेख बंधक बना हुआ था। जिसे मुक्त कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


गेस्ट हाउस को लेकर था विवाद 
पीड़ित जाहिद शेख ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने उर्स के झंडे के दिन 33 हजार रुपए महीने में अजरुदीन से उक्त गेस्ट हाउस को ठेके पर लिया था। लाइट और पानी का बिल अलग था। वर्तमान में मेरे पर 46 हजार रुपए ठेके पर लाइट के 65 सौ रुपए बकाया है। जिसे मैंने हारुनी उर्स तक रुपए कमाकर चुकाने के लिए कहा था लेकिन उसके बावजूद अजरुदीन ने गेस्ट हाउस को अन्य किसी को चुपचाप ठेके पर दे दिया।


27 अप्रैल को सुबह तीन बजे जब वह दरगाह के अंदर झालरा के पास सहरी में था, वहां पर अजरुदीन उसकी पत्नी फरीन चिश्ती और गेस्ट हाउस कर्मी मलिक आ गए, जहां  तीनों सहित सलीम और मुश्ताक ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी। उसके बाद कमरा नंबर 106 में बंद कर दिया। पीड़ित की रिपोर्ट पर दरगाह थाना पुलिस ने मेडिकल करवाकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed