{"_id":"61f261a87d974d571b1f1f20","slug":"miscreants-arrested-with-illegal-pistol-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: अवैध पिस्टल के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार, चार थानों में पहले से दर्ज हैं केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: अवैध पिस्टल के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार, चार थानों में पहले से दर्ज हैं केस
Thu, 27 Jan 2022 02:41 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 27 Jan 2022 02:41 PM IST
सार
जिले में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस लगातार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
जिले में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस लगातार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर रही है। मोडक थाना पुलिस ने भी एक शातिर बदमाश को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ कई थानों में केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया पुलिस ने अपराधी विनय उर्फ बिट्टू पुत्र रामजी लाल (24) निवासी महावीर कॉलोनी को पिस्टल और मैग्जीन के साथ पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ थाना कैथूनीपोल, मोडक, कुल्हाड़ी और बोरखेड़ा थाने में कई केस दर्ज हैं। पुलिस काफी समय से निगरानी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर थी। गुरुवार को उसे बाइक और अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन