{"_id":"623b497560145062ce0bd41e","slug":"miscreant-entered-house-with-intention-of-robbery-in-ajmer-woman-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: दिन दहाड़े घर में घुसा बदमाश, महिला के गले पर चाकू पर की लूट की कोशिश, बचाव में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: दिन दहाड़े घर में घुसा बदमाश, महिला के गले पर चाकू पर की लूट की कोशिश, बचाव में घायल
Wed, 23 Mar 2022 09:53 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 23 Mar 2022 09:53 PM IST
सार
पीड़िता नरेशदेवी ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक युवक उसके घर में घुसा और पीछे में मुंह पकड़कर चाकू दिखाते हुए पैसे और अलमारी की चाबी मांगने लगा। उसने बचने का प्रयास किया, इस दौरान हाथ और मुंह पर चोट लग गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अजमेर के किशनगढ में बुधवार को दिन दहाड़े बदमाश ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर में घुसकर महिला पर चाकू से हमला कर दिया, हालांकि महिला के शोर मचाने पर बदमाश वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घटना कस्बे के अग्रसेन इलाके की है। पीड़िता नरेशदेवी ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक युवक उसके घर में घुसा और पीछे में मुंह पकड़ चाकू दिखाते हुए पैसे और अलमारी की चाबी मांगने लगा। पीड़िता ने आरोपी से बचने का प्रयास किया, इस दौरान उसके हाथ और मुंह पर चोट लग गई।
विज्ञापन
पीड़िता के घर की दूसरी मंजिल पर रंग रोगन का काम चल रहा था और शोर मचाने पर जब श्रमिक नीचे आए तब तक आरोपी फरार हो गया। दिन दहाड़े हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घायल पीड़िता को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर आसपास लगे सिसिटीवी कैमरे खंगाल आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन