{"_id":"621e22fc3cb4df4f0239e07c","slug":"miscreant-demanded-money-for-liquor-after-beating-up-petrol-pump-employee-in-barmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पेट्रोल पंप पर तोड़फोड और कर्मचारी से मारपीट कर शराब के लिए मांगे रुपए, डेढ़ घंटे देरी पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पेट्रोल पंप पर तोड़फोड और कर्मचारी से मारपीट कर शराब के लिए मांगे रुपए, डेढ़ घंटे देरी पर पहुंची पुलिस
Tue, 01 Mar 2022 07:13 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 01 Mar 2022 07:13 PM IST
सार
बालोतरा के पेट्रोल पंप पर एक अज्ञात आरोपी ने तोड़फोड़ कर दी। शराब के लिए रुपए नहीं देने पर आरोपी ने पंप पर मौजूद कर्मचारी के साथ मारपीट भी की। यह पूरी वारदात पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बदमाश ने पेट्रोल पंप पर की तोड़फोड।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़मेर के बालोतरा में नया बस स्टैंड के पास स्थित पेट्रोल पंप पर एक बदमाश ने तोड़फोड़ कर कर्मचारी से मारपीट की। आरोपी ने स्टाफ से लूट का प्रयास कर पत्थर से मशीन का कांच तोड़ भी दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम 8:15 बजे पर एक अज्ञात व्यक्ति ने नया बस स्टैंड के पास मौजूद पेट्रोल पंप पर पहुंच कर्मचारी से मारपीट कर रुपए छीनने का प्रयास किया। कर्मचारी के विरोध करने पर आरोपी ने पत्थर मारकर मशीन में तोड़फोड़ शुरू कर दी। साथ ही ऑफिस में लगे कांच के गेट को भी तोड़ दिया। यह देख पंप पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना देने के डेढ़ घंटे बाद पुलिस के पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप के मैनेजर ओम प्रकाश अग्रवाल ने बालोतरा पुलिस थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ पंप पर तोड़फोड़ करने, स्टाफ के साथ मारपीट करने और छीना झपटी करने शराब के लिए पैसे मांगने का केस दर्ज करवाया है। पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन