{"_id":"5e16474d8ebc3e878e38325e","slug":"minor-held-hostage-and-sexual-assault-for-two-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को बंधक बना कर दो महीने तक दुष्कर्म, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग को बंधक बना कर दो महीने तक दुष्कर्म, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
Thu, 09 Jan 2020 02:49 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 09 Jan 2020 02:49 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
राजस्थान के कोटा की रहने वाली एक नाबालिग को मध्य प्रदेश के गुना में दो महीने तक बंधक बना उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि इस मामले में आरोपी भी नाबालिग है और लड़की दसवीं ड्रापआउट है।
विज्ञापन
इन दोनों की फेसबुक पर मुलाकात हुई और लड़की बीते साल नवंबर में एक दिन उसके बुलावे पर गुना चली गई। शुरुआत में लड़के के घरवालों ने उसके साथ ठीक व्यवहार किया लेकिन बाद में वे उसे परेशान करने लगे। कुछ दिनों बाद उसे एक कमरे में बंधक बना कर रखा गया और लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
किसी तरह उसने कुछ दिन पहले अपने पिता को फोन किया तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने गुना पहुंच कर लड़की को बरामद कर लिया और उसे महिला शेल्टर होम में भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन