फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Minor girlfriend robbed her own house with boyfriend in Nagaur

Nagaur News: प्रेमी को बुलाकर नाबालिग प्रेमिका ने खुद के घर से चुराया 16 तोला सोना और 1.5 किलो चांदी, ऐसे खुला राज

Sat, 21 May 2022 09:31 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 21 May 2022 09:31 PM IST
सार

नागौर की मेड़ता सिटी थाना पुलिस ने लाखों की चोरी के मामले का खुलासा किया है। जिसमें सामने आया कि परिवादी की नाबालिग बेटी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन
Minor girlfriend robbed her own house with boyfriend in Nagaur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के नागौर में एक नाबालिग प्रेमिका ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर खुद के ही घर में लाखों रुपये की चोरी कर डाली। पुलिस ने नाबालिग किशोरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया। पुलिस ने उनके पास से 16 तोला सोने और डेढ़ किलो चांदी के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं। 

विज्ञापन


नागौर एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया, 15 मई को मेड़ता सिटी थाना में एक परिवादी ने चोरी का केस दर्ज कराया था। अपनी रिपोर्ट में उसने बताया कि 14 मई को वह पत्नी के साथ घर से बाहर गया था। इस दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और 14500 रुपये चोरी कर लिए। मामले की जांच के लिए थाना अधिकारी राजवीर सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम गठित की गई।
विज्ञापन


टीम में घटनास्थल के आसपास और कस्बे में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। साथ ही घटनास्थल का डंप डाटा प्राप्त कर संदिग्ध नंबरों की कॉल डिटेल का विश्लेषण किया। इस दौरान उन्हें परिवादी की नाबालिग बेटी पर शक हुआ। उससे पूछताछ करने पर पूरे मामले का खुलासा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसका थाना बोरुंदा जिला जोधपुर के रहने वाले एक किशोर से प्रेम प्रसंग चल रहा है। 15 मई को उसने अपने प्रेमी को घर बुलाया और फिर साथ मिलकर चोरी की थी। इसके बाद दोनों को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है। पुलिस ने उनके पास से 16 तोला सोने और डेढ़ किलो चांदी के आभूषण बरामद कर लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed