{"_id":"5d3d47bb8ebc3e6cfa3bf9fb","slug":"minor-girl-misdeed-in-rajasthan-s-alwar-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता की निर्वस्त्र फोटो सोशल मीडिया पर की वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता की निर्वस्त्र फोटो सोशल मीडिया पर की वायरल
Sun, 28 Jul 2019 12:55 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 28 Jul 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में अलवर जिले के बडौदामेव थाना क्षेत्र में दो व्यक्तियों ने एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उसकी निर्वस्त्र फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने बताया कि 14 वर्षीय युवती के परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो व्यक्तियों सहित चार लोगों के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
थानाधिकारी दिनेश मीणा ने रविवार को बताया कि दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़िता के पड़ोस में रहने वाली रौनक नाम की महिला पिछले सप्ताह उसे बुलाकर अपने घर ले गई जहां पहले से मौजूद राहुल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रौनक के पति जैकम ने पीड़िता की निर्वस्त्र फोटो खींची और उसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कुछ दिनों बाद एक अन्य युवक इमरान पीड़िता से मिला और उसकी निर्वस्त्र फोटो उसके पास होने की बात कह कर उससे अकेले में मिलने को कहा। जब पीड़िता ने इस बात से इनकार किया तो उसने उसकी फोटो व्हाट्स एप पर वायरल कर दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। शनिवार को पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई। मामले की जांच चल रही है।