{"_id":"635ded341311b626dd077d3f","slug":"minor-girl-became-pregnant-gives-birth-to-baby-girl-midway-throws-on-road-in-barmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 17 साल की लड़की बनी ‘मां’, रास्ते में डिलीवरी हुई तो नवजात को सड़क पर फेंककर भागी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 17 साल की लड़की बनी ‘मां’, रास्ते में डिलीवरी हुई तो नवजात को सड़क पर फेंककर भागी, गिरफ्तार
Sun, 30 Oct 2022 08:50 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 30 Oct 2022 08:50 AM IST
सार
राजस्थान के बाड़मेर जिले में 17 साल की लड़की प्रेग्नेंट हो गई। लड़की की मां उसे गाड़ी से लेकर जा रही थी, तभी रास्ते में डिलीवरी हो गई। इसके बाद लड़की और उसकी मां ने नवजात को रोड के किनारे फेंक दिया।
विज्ञापन
नवजात का इलाज जारी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बाड़मेर जिले में कुछ दिन पहले ग्रामीण इलाके में सड़क किनारे नवजात बच्ची मिली थी। ग्रामीणों ने नवजात को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी और पुलिस की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इस मामले में बच्ची को जन्म देने वाली नाबालिग लड़की को हिरासत में लिया है। वहीं, नाबालिग लड़की की मां को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 20 अक्टूबर को धोरीमना इलाके में सड़क किनारे नवजात बच्ची रोती हुई मिली थी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने जब इस मामले को लेकर जांच की तो पता चला कि 17 साल की नाबालिग लड़की ने बच्ची को जन्म दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद लड़की के परिजनों ने नवजात बच्ची को सड़क किनारे छोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने बच्ची की मां नाबालिग लड़की को पुलिस संरक्षण में लिया है। पुलिस ने नाबालिग की मां को भी गिरफ्तार किया है। इसी के साथ एक ड्राइवर और एक नर्स से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस जांच अधिकारी ने बताया, नाबालिग लड़की की कम उम्र में ही शादी हो गई थी। वह अपने मायके में ही रह रही थी। इसी बीच वह नौ महीने की प्रेग्नेंट हो गई। जब नाबालिग लड़की को पेट दर्द होने लगा तो किराए की गाड़ी से वह सांचौर गई। इसी बीच लड़की ने रास्ते में ही बच्ची को जन्म दे दिया। बच्ची के जन्म के बाद नाबालिग लड़की और उसकी मां ने नवजात को सड़क के किनारे फेंक दिया। इस मामले को लेकर पुलिस गाड़ी चालक और नर्स से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने नाबालिग मां और नवजात का डीएनए टेस्ट कराया है।