फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   minor boy commits suicide on his mother birthday in Behror of Alwar

Rajasthan: 'दुनिया का सबसे बड़ा गिफ्ट देकर जा रहा हूं', यह लिख मां के जन्मदिन पर नाबालिग ने लगाई फांसी

Sat, 16 Jul 2022 07:34 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 16 Jul 2022 07:34 AM IST
सार

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पूछताछ में सामने आया कि नाबालिग की मां टीचर है, जो स्कूल जाने में लेट हो जाया करती थी।

विज्ञापन
minor boy commits suicide on his mother birthday in Behror of Alwar
आत्महत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

अलवर के बहरोड़ में एक नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोर के शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने लिखा था -'मम्मी अब आप कभी स्कूल के लिए लेट नहीं होगी। हैप्पी बर्थडे मम्मी'। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनसुार बहरोड़ कस्बे में शुक्रवार को एक किशोर ने रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त परिजन बाहर गए हुए थे। किशोर ने सुसाइड नोट में लिखा था कि कि 'मम्मी आगे से आप स्कूल के लिए लेट नहीं होंगी, दुनिया का सबसे बड़ा तोहफा में आपको देकर जा रहा हूं। बर्थडे गिफ्ट- हैप्पी बर्थडे मम्मी'। पुलिस ने सुसाइड नोट को भी कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन


मामले में प्रथम दृष्ट्या सामने आया कि नाबालिग की मां किसी स्कूल में पढ़ाती है और वह रोजाना स्कूल में लेट हो जाया करती थी। इसे लेकर नाबालिग भी परेशान चल रहा था। पुलिस परिजनों से पूछताछ में जुट गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को दे दिया है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed