{"_id":"64036ddbbe4a05db160e5673","slug":"minister-pratap-singh-khachariawas-says-rajasthan-bjp-divided-into-two-groups-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भाजपा में दो फाड़, मंत्री खाचरियावास बोले- हमें पक्का विश्वास, प्रदेश में फिर बनेगी कांग्रेस सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भाजपा में दो फाड़, मंत्री खाचरियावास बोले- हमें पक्का विश्वास, प्रदेश में फिर बनेगी कांग्रेस सरकार
Sat, 04 Mar 2023 09:42 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 04 Mar 2023 09:42 PM IST
सार
मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि भाजपा में दो फाड़ हो गए हैं। यहां महिलाओं का अपमान किया जा रहा है। जिस देश में लक्ष्मी, सरस्वती और दुर्गा की पूजा होती है, उसी देश में धर्म की दुहाई देने वाली भाजपा अपनी महिला नेताओं का अपमान करके आगे नहीं बढ़ सकती।
विज्ञापन
मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने शनिवार को जयपुर में भाजपा पर जमकर हमला बोला। मीडिया से बात करते हुए खाचरियावास ने कहा कि भाजपा में पूरी तरह से दो फाड़ हो गए हैं। राज्य सरकार का बजट जनता में लोकप्रिय, जन-कल्याण और विकास को बढ़ाने वाला है।
विज्ञापन
वहीं, भाजपा पूरी तरह से बिखर गई है। भाजपा में महिलाओं का अपमान किया जा रहा है, जिस देश में लक्ष्मी, सरस्वती और दुर्गा की पूजा होती है, उसी देश में धर्म की दुहाई देने वाली भाजपा अपनी महिला नेताओं का अपमान करके आगे नहीं बढ़ सकती। जिस घर और पार्टी में महिलाओं का अपमान होता है वो पार्टी आगे नहीं बढ़ती है।
विज्ञापन
मंत्री खाचरियावास ने कहा, वसुंधरा राजे के समर्थकों ने 4 मार्च को उनका जन्मदिन सालासर बालाजी में मनाने की घोषणा कर दी थी, उसके दो दिन बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने भाजपा के जुलूस की 4 मार्च को ही घोषणा कर दी। भाजपा में इतना टकराव हो गया है कि जब 4 मार्च को सालासर बालाजी का कार्यक्रम घोषित हुआ तो भाजपा के दूसरे नेता ने अपना प्रदर्शन भी घोषित कर दिया। इससे स्पष्ट है कि भाजपा नेता अपने वजूद और कुर्सी की लड़ाई लड़ने में लगे हुए हैं। अब वे आपसी सम्मान, मर्यादा और संस्कार भी भूल गये हैं।
विज्ञापन
खाचरियावास ने कहा, कांग्रेस की सरकार जनता को महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी से मुक्ति दिलाने के लिए 100 यूनिट बिजली फ्री कर चुकी है। चिरंजीवी योजना में प्रत्येक नागरिक का 25 लाख तक का इलाज फ्री है। ओल्ड पेंशन स्कीम लागू कर दी गई है और बुजुर्ग, विकलांग, विधवा पेंशन मिनिमम 1000 रुपये कर दी गई है।
केंद्र सरकार सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर जनता की पीठ में महंगाई का खंजर मार रही है, वहीं हमारी सरकार राजस्थान के 70 लाख गरीब परिवारों को अब सिर्फ 500 रुपये में सिलेंडर देगी।
खाचरियावास ने कहा कि हमारा बजट जनता को समर्पित है। बजट को लेकर लोगों के बीच चर्चा हो रही है। हमें पक्का विश्वास है कि राजस्थान की जनता 2023 में फिर आशीर्वाद देगी। हम भारी वोटों से जीतेंगे और राजस्थान में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी।