फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Minister of State Surendra Singh Jadawat said that there is no existence of Aam Aadmi Party in Rajasthan

राजस्थान: कांग्रेस और भाजपा ही एक दूसरे की प्रतिद्वंदी पार्टी, राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत बोले- आप का नहीं है अस्तित्व

Mon, 28 Mar 2022 10:25 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 28 Mar 2022 10:25 PM IST
सार

राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कहा राजस्थान में आम आदमी पार्टी के तीसरी ताकत बनने को नकारा है। उन्होंने कहा कि यहा आम आदमी पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं है। यहां केवल दो पार्टियां ही एक-दूसरे की प्रतिद्वंदी हैं।

विज्ञापन
Minister of State Surendra Singh Jadawat said that there is no existence of Aam Aadmi Party in Rajasthan
राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत - फोटो : social media

विस्तार

राजस्थान धरोहर संरक्षण व प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष और राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने आम आदमी पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने राजस्थान में आम आदमी पार्टी के तीसरी ताकत बनने को नकारा है। उन्होंने कहा कि यहा आम आदमी पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं है। यहां केवल दो पार्टियां ही एक-दूसरे की प्रतिद्वंदी हैं।
विज्ञापन


राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत सोमवार को भीलवाड़ा के शाहपुरा दौरे पर पहुंचे थे। यहां पत्रकारों से बात करते हुए राज्यमंत्री ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि तीसरी ताकत वहां बनती है जहां दोनों पार्टियों से निराशा हो। राजस्थान में अभी कांग्रेस पार्टी के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर कहीं दिखाई नहीं दे रही है इसलिए आम आदमी पार्टी का राज्य में कोई अस्तित्व ही नहीं है। 
विज्ञापन


राजस्थान में केवल कांग्रेस और भाजपा ही एक दूसरे की प्रतिद्वंदी पार्टी हैं। शाहपुरा पहुंचने पर जाड़ावत सबसे पहले वरिष्ठ अधिवक्ता जयंत ओझा के रावला घाट पर स्थित उनके आवास पर पहुंचे। यहां उनके पुत्र नमन ओझा, अमन ओझा व कुणाल ओझा सहित पूरे शोक संतृप्त परिवार से मुलाकात कर उनको ढांढस बधाया। गौरतलब है कि वरिष्ठ अधिवक्ता जयंत ओझा का  गत दिनों आकस्मिक निधन हो गया था। यहां राज्य मंत्री जाड़ावत ने जयंत ओझा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कस्बे के त्रिमूर्ति स्मारक स्थल पंहुचकर बारहठ बंधुओं की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed