{"_id":"64e63a76137fd46dd5069f15","slug":"minister-mamta-bhupesh-worried-about-assembly-elections-says-i-have-to-give-exam-every-five-years-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: मंत्री को चुनाव की चिंता, कहा- कर्मचारियों की 60 साल की नौकरी, मुझे 5 साल में परीक्षा देनी होती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: मंत्री को चुनाव की चिंता, कहा- कर्मचारियों की 60 साल की नौकरी, मुझे 5 साल में परीक्षा देनी होती है
Wed, 23 Aug 2023 10:27 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 23 Aug 2023 10:27 PM IST
सार
गहलोत सरकार में मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि मेरी परीक्षा तो हर 5 साल में होती है। अब पता नहीं पास होऊंगी की फेल। इस बात का पता तो विधानसभा चुनाव के बाद ही हो पाएगा।
विज्ञापन
मंत्री ममता भूपेश
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की गहलोत सरकार में मंत्री ममता भूपेश को विधानसभा चुनाव की चिंता सताने लगी है। दौसा जिले में आयोजित महिलाओं के सावन उत्सव कार्यक्रम में मंत्री ममता ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों की एक बार नौकरी लगने के बाद 60 साल तक पास फेल होने की फिक्र नहीं रहती, जबकि मेरी परीक्षा तो हर 5 साल में होती है। अब पता नहीं पास होऊंगी की फेल। इस बात का पता तो विधानसभा चुनाव के बाद ही हो पाएगा।
विज्ञापन
दरअसल, दौसा के सिकराय में बुधवार को महिलाओं के सावन उत्सव कार्यक्रम में मेहंदी, रस्सा कस्सी सहित एक दर्जन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला और बाल विकास मंत्री ममता भूपेश शामिल रहीं।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि प्रतियोगिताओं से महिलाओं में आत्मविश्वास के समावेश के साथ, समन्वयता सौहार्द में बढ़ोतरी होती है। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से महिलाओं से विधानसभा चुनाव में उन्हें पास कराने की अपील भी की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रतियोगिता में विजेता टीमों को पुरस्कार वितरण किए गए। विभिन्न कार्यक्रम में महिलाओं में उत्साह से भाग लिया। इस दौरान जिला प्रमुख हीरा लाल सैनी, पूर्व प्रधान बादाम देवी, चंचल कसाना समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे।