फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Minister Maheshi Joshi son Rape case victim tweeted to Priyanka Gandhi asked that she would get killed in return for justice

Rajasthan : रोहित जोशी पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता ने प्रियंका गांधी से पूछा- लड़की हूं मार दी जाऊंगी ?

Mon, 13 Jun 2022 10:38 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 13 Jun 2022 10:38 AM IST
सार

मंत्री महेश जोशी के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता ने प्रियंका गांधी, पीएम मोदी सहित अन्य को ट्वीट कर न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Minister Maheshi Joshi son Rape case victim tweeted to Priyanka Gandhi asked that she would get killed in return for justice
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गहलोत सरकार के मंत्री महेश जोशी के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती पर हमला किया गया था। इसके बाद पीड़िता ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को ट्वीट कर लिखा है कि 'लड़की हूं पर अब नहीं लड़ पा रही। क्या इंसाफ की जगह पर मार मिलेगी? लड़की हूं इसलिए मार दी जाउंगी या आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ेगा?

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इसके साथ ही पीड़िता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह को भी ट्वीट कर न्याय की गुहार लगाई है। एक अन्य ट्वीट में युवती ने अमित शाह, असदुद्दीन औवेसी और पीएमओ सहित अन्य को टैग करते हुए मदद की मांग की है। 

विज्ञापन

 

हमलावरों ने केस वापस लेने की दी थी धमकी 
बता दें कि पीड़िता पर शनिवार रात दो युवकों ने हमला किया था। हमलावरों ने उसे धमकाते हुए कहा कि तू मानेगी नहीं ? केस क्यूं नहीं वापस ले रही है'। पुलिस ने बताया कि कुछ बदमाशों ने कालिंदी कुंज रोड पर पीड़िता पर स्याही जैसा कुछ फेंका था। शाहीन बाग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आज फिर रोहित जोशी की पुलिस के सामने पेशी

बता दें कि रोहित जोशी को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने अग्रिम जमानत का लाभ दिया है। सोमवार को रोहित जोशी को दोपहर 12 बजे एक बार फिर पुलिस के सामने पेश होना है। रोहित से अब तक दो बार सदर बाजार थाना पुलिस ने पूछताछ की है। साथ ही रोहित का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। कहा जा रहा है कि पुलिस सोमवार को मोबाइल चैट के आधार पर आगे की पूछताछ होगी। 



क्या है मामला
मंत्री महेश जोशी के बेटे पर युवती ने दिल्ली में दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराने सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज करवाया था। लड़की का आरोप है कि रोहित जोशी ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर कई बार दुष्कर्म किया। वह उसे कई जगहों पर ले गया, जहां मंत्री के बेटे ने उसके साथ कई बार ज्यादती की। लड़की ने रोहित जोशी पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने दिल्ली के सदर बाजार थाने में रोहित जोशी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed