{"_id":"627a387482bad56b99364b9c","slug":"minister-mahesh-joshis-son-rohit-accused-of-rape-mla-divya-maderna-raised-questions-on-rajasthan-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कांग्रेस विधायक पीड़िता के साथ, राजस्थान पुलिस से पूछा- मंत्री के बेटे पर क्यों नहीं की एफआईआर, जांच हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कांग्रेस विधायक पीड़िता के साथ, राजस्थान पुलिस से पूछा- मंत्री के बेटे पर क्यों नहीं की एफआईआर, जांच हो
Tue, 10 May 2022 03:33 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 10 May 2022 03:33 PM IST
सार
दुष्कर्म के आरोप में घिरे मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी की मुश्किलें लगातर बढ़ती जा रहीं हैं। कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने पूछा कि एफआईआर दर्ज करने से इनकार करने वाले अधिकारियों के खिलाफ राजस्थान पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं की गई?
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुष्कर्म के आरोप में घिरे मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी की मुश्किलें लगातर बढ़ती जा रही हैं। मामले को लेकर भाजपा नेता सरकार को लगातार घेर रहे हैं। वहीं अब एक महिला कांग्रेस विधायक ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए है।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने ट्वीट कर कहा, दिल्ली के सदर बाजार थाने में दर्ज जीरो एफआईआर की जांच की जा रही है, पर डीजीपी पुलिस प्रशासन भी मेरे सवाल का जवाब दें। उन्होंने पूछा कि एफआईआर दर्ज करने से इनकार करने वाले अधिकारियों के खिलाफ राजस्थान पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं की गई? इस मामले में डीजीपी को तुरंत विभागीय जांच का निर्देश देना चाहिए।
विज्ञापन
विधायक मदेरणा ने कहा कि डीजपी और राजस्थान पुलिस को पीड़िता और उसके परिवार को तुरंत सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए, क्योंकि उसका पैतृक निवास राजस्थान में है। उन्होंने पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमारी सरकार बहुत संवेदनशील है, लेकिन पुलिस को तेजी से कार्रवाई करने की जरूरत है।
विज्ञापन