फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Minister Mahesh Joshis son Rohit accused of rape, AAP targets minister Mahesh Joshi

Rajasthan: आप के नेता बोले- मदेरणा, मलखान और नागर की परिपाटी को आगे बढ़ा रहा मंत्री महेश जोशी का बेटा 

Tue, 10 May 2022 10:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 10 May 2022 10:07 PM IST
सार

राजस्थान सरकार में मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर दुष्कर्म के आरोप लगने के बाद विपक्षी पार्टियां कांग्रेस सरकार पर हमलावर हैं। अब आम आदमी पार्टी के नेता ने भी मंत्री पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
Minister Mahesh Joshis son Rohit accused of rape, AAP targets minister Mahesh Joshi
प्रदेश प्रभारी संजय सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में दुष्कर्म के आरोप में घिरे मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी को लेकर राजनीतिक पार्टियां हमलावर है। मामले को लेकर अब आम आदमी पार्टी ने भी कांग्रेस नेताओं पर हमला बोला है। आप ने कहा कि कांग्रेस नेता और उनके परिजनों के लिए यह आरोप पुराने हैं। महिपाल मदेरणा, मलखान विश्नोई और बाबूलाल नागर सहित आदि राजनेताओं की चली आ रही परिपाटी को ही मंत्री महेश जोशी के बेटे ने आगे बढ़ाया है।

विज्ञापन


उधर, मंगलवार को आप के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा से मामले को लेकर मुलाकात की। संजय ने पीड़िता को न्याय दिलवाने की गुहार लगाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीड़िता की मानसिक हालात को समझना चाहिए। वह इतनी डरी हुई है कि राजस्थान की निवासी होकर भी दिल्ली में केस दर्ज कराने को मजबूर हो गई। पीड़िता को सुरक्षा मिले और न्याय मिलना चाहिए। 
विज्ञापन


क्या है मामला ? 
आठ मई को जयपुर की रहने वाली एक 23 साल की युवती ने मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया। उसने बताया कि आरोपी रोहित ने नशीली दवा पिलाकर उसके साथ सवाई माधोपुर में दुष्कर्म किया और फिर अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। इसके बाद शादी का वादा कर लगातार दुष्कर्म करता रहा। उसके गर्भवती होने पर उसके साथ मारपीट की और गर्भपात भी करा दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत दिल्ली के सदर थाना इलाके में की थी। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed