फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Minister Mahesh Joshi son Rohit accused of rape case, Brother or son do wrong leader is not responsible says cm gehlot

Rape Case: मंत्री जोशी के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप, सीएम गहलोत बोले- भाई या बेटा गलत करे तो नेता जिम्मेदार नहीं 

Thu, 19 May 2022 05:13 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 19 May 2022 05:13 PM IST
सार

उन्होंने कहा, किसी के भाई या बेटे पर आरोप लगने से परिवार के व्यक्ति को इसलिए दोषी नहीं ठहराया जा सकता कि वह कोई मंत्री, विधायक या सांसद है। जब तक यह न लगे कि राजनीतिक हस्तक्षेप हो रहा है, किसी पर आरोप नहीं लगाया जा सकता।

विज्ञापन
Minister Mahesh Joshi son Rohit accused of rape case, Brother or son do wrong leader is not responsible says cm gehlot
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुष्कर्म के आरोप में फंसे मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी को पुलिस तलाश कर रही है। वहीं भाजपा नेता जयपाल पुनिया की हत्या के मामले में उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी के भाई को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों ने मामलों में आरोपियों से संबंधित नेताओं को सीएम अशोक गहलोत ने क्लीन चिट दे दी है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, समाज में हर तरीके की बातें होती हैं। किसी के भाई या बेटे पर आरोप लगने से परिवार के व्यक्ति को इसलिए दोषी नहीं ठहराया जा सकता कि वह कोई मंत्री, विधायक या सांसद है। उन्होंने कहा, जब तक यह न लगे कि राजनीतिक हस्तक्षेप हो रहा है, किसी पर आरोप नहीं लगाया जा सकता।
विज्ञापन


सीएम गहलोत ने कहा, ऐसे मामलों में अगर लगे कि कोई राजनीतिक पद बैठा व्यक्ति अपने रिश्तेदारों को बचाने का प्रयास कर रहा है, तभी आरोप लगने चाहिए। अगर किसी सांसद, विधायक या मंत्री का रिश्तेदार गलत काम करता है तो कानून अपना काम करेगा। उन्होंने कहा, मैंने पहले ही गृह विभाग, पुलिस प्रशासन को दो टूक कहा हुआ है कि आपको निष्पक्ष होकर काम करना है। कोई भी राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं चलेगा। पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लिए निष्पक्ष जांच करें। चाहें फिर आरोपी मंत्री हो या कोई भी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ममता भूपेश बोलीं- महेश जोशी ने रोहित को नहीं छिपाया, पुलिस उसकी तलाश कर रही 
दुष्कर्म के आरोप में घिरे रोहित जोशी के पिता मंत्री महेश जोशी का महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने बचाव किया है। उन्होंने कहा, महेश जोशी ने रोहित को छिपाकर नहीं रखा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। सचिवालय में प्रेस वार्ता के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने कहा, दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही सच सामने आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed