फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Milk tanker fell into ditch in Tonk two real sisters including driver died

Tonk Accident: दूध का टैंकर खाई में गिरा, ड्राइवर सहित दो सगी बहनों की मौत

Sun, 07 May 2023 09:15 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 07 May 2023 09:15 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि हादसा मालेड़ा पुलिया के पास हुआ था। चालक रामप्रताप टैंकर में रामथला क्षेत्र से दूध लेकर लौट रहा था। रामथला में ही पिछले दिनों गोपाल धोबी की भी मौत हो गई थी। शनिवार को गोपाल के बारहवीं का कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए मधु धोबी और अनु पत्नी परीक्षित आई थी।

विज्ञापन
Milk tanker fell into ditch in Tonk two real sisters including driver died
मृतकों को पहुंचाया अस्पताल। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

टोंक जिले के पुराने अजमेर-कोटा मार्ग पर मालेडा गांव के पास रविवार शाम एक दूध का टैंकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में टैंकर चालक और उसमें लिफ्ट लेकर जा रही दो सगी बहनों की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव बाहर निकाले।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
पुलिस ने बताया कि हादसा मालेड़ा पुलिया के पास हुआ था। चालक रामप्रताप टैंकर में रामथला क्षेत्र से दूध लेकर लौट रहा था। रामथला में ही पिछले दिनों गोपाल धोबी की भी मौत हो गई थी। शनिवार को गोपाल के बारहवीं का कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए मधु धोबी और अनु पत्नी परीक्षित आई थी। यह दोनों सगी बहने हैं, जो अपने बड़े पिताजी गोपाल के बाहरवें के कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। परिजनों ने बताया कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोनों बहने उक्त टैंकर में लिफ्ट लेकर देवली आ रही थी। जिसके बाद उन्हें अपने अपने गांव जाना था। लेकिन इस बीच यह टैंकर मालेड़ा के पास खाई में गिर गया। 

विज्ञापन

जेसीबी से शव बाहर निकाला
नासिरदा थाना प्रभारी हरीमन ने बताया कि टैंकर जिस जगह गिरा है, वहां 3 से 4 फीट गहराई है। वहीं, दूध का टैंकर चालक केबिन के मुंह के बल गिरा है, जिससे तीनों ने दम तोड़ दिया। टैंकर पलटने से दूध भी बह गया। जेसीबी की मदद से टैंकर को सीधा किया गया तथा तीनों को एंबुलेंस के जरिए देवली चिकित्सालय भेजा गया, जहां डॉक्टर रविराज सिंह ने जांच कर तीनों को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव मोर्चरी में रखा है। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed