Rajasthan: झालाना वनक्षेत्र में लगी भीषण आग, चार हेक्टयर तक जल गया जंगल
जयपुर के झालाना वनक्षेत्र में रविवार शाम आग लग गई। आग पर पारंपरिक तरीके से काबू पाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया और इसी दिन शाम को जयपुर के झलााना वन क्षेत्र में आग लगने से चार हेक्टयर जंगल जल गया। अब तक आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जयपुर झालाना वन क्षेत्र में खोनागोरियान की पहाड़ी पर भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ही आग ने विकराल रूप धर लिया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को आग लगने की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। पहाड़ियों पर ऊंचाई पर आग लगने से आग बुझाने में मुश्किल हुई। जिसके बाद आग को पारंपरिक तरीके से बुझाया गया। गड्ढा खोदकर आग बुझाई गई लेकिन तब तक चार हेक्टयर वनक्षेत्र जल गया।
रेंजर जनेश्वर चौधरी ने बताया कि वन विभाग को स्थानीय लोगों से आग लगने की सूचना मिली थी। इसके कुछ ही देर बाद वन विभाग मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए। पहाड़ी क्षेत्र होने की वजह से हमने पारंपरिक तरीके से आग बुझाया। आग लगने से सूखी घास के साथ छोटी झाड़ियों को काफी नुकसान हुआ है।