फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   marwar junction independent councillor abrar khan death after election result Pali Rajasthan

राजस्थान: जीत के अगले ही दिन निर्दलीय पार्षद अबरार खान का निधन, मारवाड़ जंक्शन में बोर्ड का गणित उलझा

Tue, 15 Sep 2026 04:14 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Tue, 15 Sep 2026 04:14 PM IST
सार

पाली के मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका चुनाव में वार्ड सात से जीतने वाले निर्दलीय पार्षद अबरार खान मेव का चुनाव परिणाम आने के अगले ही दिन निधन हो गया। 58 वर्षीय अबरार खान की तबीयत मंगलवार सुबह अचानक बिगड़ी और अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से नगर पालिका में बोर्ड गठन का सियासी गणित बदल गया है।
 

विज्ञापन
marwar junction independent councillor abrar khan death after election result Pali Rajasthan
निर्दलीय पार्षद अबरार खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका चुनाव में वार्ड सात से जीत दर्ज करने वाले निर्दलीय पार्षद अबरार खान मेव का चुनाव परिणाम आने के अगले ही दिन दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सोमवार को मिली जीत की खुशी के बाद मंगलवार सुबह अबरार खान की मौत से परिवार, समर्थकों और स्थानीय निवासियों में शोक छा गया। 58 वर्षीय अबरार खान की मौत से नगर पालिका बोर्ड के गठन का राजनीतिक गणित पूरी तरह उलझ गया है।
विज्ञापन


जीत की बधाई के बीच अचानक बिगड़ी तबीयत
मंगलवार सुबह अबरार खान अपने घर पर ही मौजूद थे। घर पर खुशी का माहौल था और लोग उन्हें जीत की शुभकामनाएं दे रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 8 बजे चाय पीते समय अबरार खान के सीने में अचानक तेज दर्द हुआ। तबीयत बिगड़ने पर परिजन और मौके पर मौजूद लोग उन्हें तुरंत इलाज के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचते ही परिवार में छाया मातम
अस्पताल में डॉक्टरों ने अबरार खान का इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत बेहद गंभीर थी। सुबह करीब 9 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अबरार खान के निधन की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक खुशवीर सिंह जोजावर भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर को चुनाव जीतने के बाद उन्होंने अबरार खान को बधाई दी थी और उनका मुंह मीठा कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोयला कारोबारी के साथ सामाजिक भूमिका में भी सक्रिय
अबरार खान मेव मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के बड़े कोयला व्यापारी के रूप में जाने जाते थे। वह मुस्लिम समाज के सदर यानी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। इससे पहले वह वार्ड पंच के रूप में भी सेवा दे चुके थे। क्षेत्र की सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी रहती थी।

मारवाड़ जंक्शन के पहली बार नगर पालिका बनने के बाद हुए इस चुनाव में अबरार खान ने कांग्रेस से टिकट मांगा था। टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वार्ड सात से चुनाव लड़ा और सफलता हासिल की।


11-11 सीटों पर भाजपा-कांग्रेस, अब बदला समीकरण
मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका में कुल 25 वार्ड हैं। नतीजों में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने 11-11 वार्डों में जीत दर्ज की थी, जबकि तीन वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी जीते थे। किसी भी दल के पास स्पष्ट बहुमत नहीं था और बोर्ड बनाने के लिए निर्दलीय पार्षदों के समर्थन की जरूरत पड़ रही थी। अब अबरार खान के निधन के बाद नगर पालिका में निर्वाचित पार्षदों का समीकरण बदल गया है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के सामने बोर्ड गठन को लेकर नया राजनीतिक गणित खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed