फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   festival special trains Rajasthan railway Ajmer Ranchi Jodhpur Danapur Mau Chennai

राजस्थान: दशहरा-दिवाली पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, चार रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; देखें पूरा शेड्यूल

Tue, 15 Sep 2026 03:58 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Tue, 15 Sep 2026 03:58 PM IST
सार

दशहरा और दिवाली के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे चार अलग-अलग रेल मार्गों पर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। ये ट्रेनें अजमेर-रांची, भगत की कोठी-दानापुर, जोधपुर-मऊ और जोधपुर-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल के बीच चलेंगी।
 

विज्ञापन
festival special trains Rajasthan railway Ajmer Ranchi Jodhpur Danapur Mau Chennai
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर पश्चिम रेलवे दशहरा और दिवाली त्योहारों को देखते हुए चार अलग-अलग रेल मार्गों पर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है। इन गाड़ियों के चलने से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और चेन्नई जाने वाले रेल यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


त्योहारों में बढ़ेगी ट्रेन सुविधा
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए इन चार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों को चलाया जा रहा है। यात्री इन सभी ट्रेनों में आसानी से टिकट बुक करा सकेंगे।
विज्ञापन


अजमेर-रांची और भगत की कोठी-दानापुर स्पेशल
गाड़ी संख्या 09619 अजमेर-रांची साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 2 अक्तूबर से 27 नवंबर तक चलेगी। यह हर शुक्रवार रात 11:05 बजे अजमेर से प्रस्थान कर शनिवार रात 1:25 बजे जयपुर पहुंचेगी और 1:35 बजे रवाना होकर रविवार सुबह 7:30 बजे रांची पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी में गाड़ी संख्या 09620 रांची-अजमेर स्पेशल 4 अक्तूबर से 29 नवंबर तक हर रविवार सुबह 10:50 बजे रांची से रवाना होकर सोमवार दोपहर 3:55 बजे जयपुर पहुंचेगी और शाम 6:35 बजे अजमेर पहुंचेगी।

18 कोच वाली इस ट्रेन में दो सेकंड एसी, पांच थर्ड एसी, पांच स्लीपर, चार सामान्य और दो गार्ड डिब्बे होंगे। यह किशनगढ़, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, सोगरिया, बारां, छबड़ा गुगोर, रूठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी मुरवाड़ा, ब्यौहारी, सिंगरौली, ओबरा डैम, चोपन, रेणुकूट, गढ़वा रोड, डालटनगंज, बरवाडीह, लातेहार, टोरी, लोहरदगा और पिस्का में रुकेगी।

गाड़ी संख्या 04813 भगत की कोठी-दानापुर साप्ताहिक स्पेशल 7 अक्तूबर से 25 नवंबर तक हर बुधवार शाम 5:20 बजे भगत की कोठी से रवाना होकर रात 11:05 बजे जयपुर पहुंचेगी तथा रात 11:15 बजे रवाना होकर गुरुवार शाम 5:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 04814 दानापुर-भगत की कोठी स्पेशल 8 अक्तूबर से 26 नवंबर तक हर गुरुवार शाम 7:10 बजे दानापुर से रवाना होकर शुक्रवार शाम 7:30 बजे जयपुर पहुंचेगी तथा शनिवार रात 1:30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।

20 कोच वाली इस ट्रेन में दो थर्ड एसी, 12 स्लीपर, चार सामान्य और दो गार्ड डिब्बे शामिल हैं। यह जोधपुर, गोटन, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा में ठहरेगी।

जोधपुर-मऊ स्पेशल का पूरा शेड्यूल
गाड़ी संख्या 04823 जोधपुर-मऊ साप्ताहिक स्पेशल 4 अक्तूबर से 29 नवंबर तक हर रविवार शाम 5 बजे जोधपुर से चलकर रात 11 बजे जयपुर पहुंचेगी और रात 11:10 बजे रवाना होकर सोमवार रात 11:40 बजे मऊ पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 04824 मऊ-जोधपुर स्पेशल 6 अक्तूबर से 1 दिसंबर तक हर मंगलवार सुबह 4 बजे मऊ से प्रस्थान कर बुधवार रात 2:15 बजे जयपुर पहुंचेगी तथा सुबह 8:40 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

कुल 22 कोच वाली इस गाड़ी में दो सेकंड एसी, चार थर्ड एसी, आठ स्लीपर, छह सामान्य और दो गार्ड डिब्बे होंगे। यह पीपाड़ रोड, गोटन, मेड़ता रोड, रेण, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई, मंडावर महवा रोड, खेड़ली, नदबई, भरतपुर, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाहनगर, अयोध्या कैंट, अयोध्या, शाहगंज, खोरासन रोड, आजमगढ़ और मुहम्मदाबाद में रुकेगी।

जोधपुर-चेन्नई के बीच भी स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 04815 जोधपुर-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल 3 अक्तूबर से 28 नवंबर तक हर शनिवार रात 9:20 बजे जोधपुर से रवाना होकर रविवार रात 1:55 बजे जयपुर पहुंचेगी। जयपुर से रात 2:05 बजे छूटकर सोमवार रात 8 बजे चेन्नई सेंट्रल पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 04816 चेन्नई-जोधपुर स्पेशल 6 अक्तूबर से 1 दिसंबर तक हर मंगलवार शाम 5:15 बजे चेन्नई से चलकर गुरुवार दोपहर 2:50 बजे जयपुर पहुंचेगी और रात 8:30 बजे जोधपुर पहुंचेगी।


24 कोच की इस ट्रेन में दो सेकंड एसी, 15 थर्ड एसी, तीन स्लीपर और दो गार्ड कोच होंगे। यह मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, फुलेरा, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, सोगरिया, बारां, छबड़ा गुगोर, रूठियाई, गुना, बीना, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचेरियाल, वरंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, बापटला, चीराला, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर और नायडपेटा में ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed