{"_id":"64734161ad4fbaf740024853","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-bari-dholpur-pihar-side-accuses-in-laws-of-murder-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: बाड़ी में महिला की मौत, पीहर पक्ष बोला-दहेज के लिए ससुराल ने पहले छोटी को मारा, अब बड़ी बहू की ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: बाड़ी में महिला की मौत, पीहर पक्ष बोला-दहेज के लिए ससुराल ने पहले छोटी को मारा, अब बड़ी बहू की ली जान
Sun, 28 May 2023 05:26 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 28 May 2023 05:26 PM IST
सार
धौलपुर में 30 साल की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर बेटी का गला घाेंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के परिजनों ने कहा कि ससुराल वालों उनकी छोटी बेटी को भी दहेज के लिए मार दिया था। अब उन्होंने बड़ी बेटी की भी जान ले ली।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंपा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर जिले के बाड़ी कोतवाली थाना इलाके की परशुराम कॉलोनी में एक 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर बाड़ी के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और पीहर पक्ष को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक विवाहिता के पिता मुन्नालाल पुत्र रामनाथ निवासी पाटिन का पुरा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसने अपनी दोनों बेटियों- गुड़िया और सपना की शादी एक साथ बसेड़ी के जारगा गांव निवासी प्रदीप और नीरज पुत्र महेश भारद्वाज के साथ हिन्दू रीति-रिवाज के साथ की थी, लेकिन शादी के बाद ससुराल वाले दोनों बेटियों को परेशान करने लगे और शादी के 3 साल बाद 2013 में छोटी बेटी सपना को ससुराल वालों ने मौत के घाट उतार दिया और अब बड़ी बेटी गुड़िया की भी गला घोंटकर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित पिता ने पुलिस थाने में लिखाई रिपोर्ट
पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी छोटी बेटी सपना पत्नी नीरज की जब हत्या कर दी थी। उस समय उनकी बड़ी बेटी गुड़िया के इसी परिवार में होने के कारण समाज और रिश्तेदारों के कहने पर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की और राजीनामा कर लिया। लेकिन अब बड़ी बेटी गुड़िया को आरोपियों ने मौत के घाट उतार दिया है। गुड़िया के दो बच्चे हैं। जिनमें 7 साल के बेटे नितिन और 11 वर्षीय बेटी तनु हैं।
पीड़ित मुन्नालाल ने बताया कि ससुराल वालों उनकी दोनों बेटियों को मार दिया। पीड़ित ने रिपोर्ट में बेटी के ससुर महेश भारद्वाज, गुड़िया का पति प्रदीप भारद्वाज और देवर नीरज समेत अन्य ससुरालीजनों पर बेटी की गला घोंटकर हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले में करेंगे कठोर कार्रवाई
थाना प्रभारी महेंद्र चौधरी ने बताया थाना इलाके में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है। विवाहिता के पीहर पक्ष ने दहेज हत्या के लिए गला घोटकर हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम कराकर डेड बॉडी को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।