{"_id":"6440ee0474c853a5ba0642ea","slug":"married-woman-commits-suicide-by-drinking-pesticide-in-banswara-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banswara: बैंक गए पति को फोन कर विवाहिता ने गटक लिया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banswara: बैंक गए पति को फोन कर विवाहिता ने गटक लिया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
Thu, 20 Apr 2023 01:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 20 Apr 2023 01:18 PM IST
सार
बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना क्षेत्र के खेरपाड़ा गांव में एक विवाहिता ने कीटनाशक पी कर आत्महत्या कर ली। विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कीटनाशक पीने से विवाहिता की मौत
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
विवाहिता सुशीला पति बंसीलाल उम्र 32 वर्ष निवासी खेरपाड़ा ने अपने पति को फोन पर कहा कि मैंने कीटनाशक पी लिया है। उस दौरान उसका पति बैंक से पैसे निकालने के लिए गया था। फोन पर खबर सुनते ही वो तत्काल घर के लिए दौड़ा। घर पहुंचा तो देखा सुशीला को उल्टियां हो रही हैं। उसको अंदेशा हो गया कि सुशीला ने कीटनाशक गटक लिया है।
विज्ञापन
बंसीलाल तुरंत ही उसको निजी वाहन से लेकर जिला अस्पताल बांसवाड़ा पहुंचा, जहां उपचार के दौरान सुशीला की मौत हो गई। दानपुर थाना पुलिस को जिला अस्पताल पुलिस की ओर से सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई पूरी की।
विज्ञापन
इस दौरान पीहर पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया। इसको लेकर जिला अस्पताल मोर्चरी के बाहर दोनों पक्षों में काफी बहस हुई, लेकिन स्थानीय सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों की पहल से पोस्टमार्टम कराने पर सहमति हुई। वहीं, दानपुर थाना के एसआई रण सिंह ने बताया कि मृतका के पति ने रिपोर्ट दी है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन