फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Married Girl committed suicide on Bhai Dooj in dausa

Rajasthan: शादी के पांच महीने बाद भाई दूज पर मायके जाना चाहती थी विवाहिता, नहीं भेजा तो दी जान, यह बोले परिजन

Thu, 27 Oct 2022 11:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 27 Oct 2022 11:06 PM IST
सार

मृतका प्रियंका के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने भाई दूज पर उसे मायके भेजने से मना कर दिया था। उन्होंने उस पर दहेज की मांग पूरी कराने के लिए दबाव बनाया। प्रियंका ने मायके जाने की जिद की तो उसे कमरे में बंद कर दिया। जिससे तंग आकर उसने फांसी लगा ली।

विज्ञापन
Married Girl committed suicide on Bhai Dooj in dausa
प्रियंका शर्मा ने फांसी लगाकर दी जान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाई दूज के दिन राजस्थान के दौसा से एक परेशान करने वाला मामला सामने आया है। जिले में रहने वाली एक बहन भाई दूज पर अपने मायके जाना चाहती थी, लेकिन ससुराल वाले ने मना कर दिया। इससे नाराज होकर उसने फांसी लगा ली।

विज्ञापन


मृतका प्रियंका शर्मा की शादी करीब पांच महीने पहले हुई थी। उसके परिजनों का आरोप है कि प्रियंका ने मायके आने की जिद को तो ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित कर कमरे में बंद कर दिया। साथ ही दहेज को लेकर दबाव बनाया जिसके बाद उसने फांसी लगा ली। 
विज्ञापन


कोलवा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना जिले के ढोलका गांव की है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को भाई दूज पर प्रियंका शर्मा काली पहाड़ी स्थित अपने मायके जाना चाहती थी। इसे लेकर लेकर वह लगातार जिद कर रही थी। उसके गर्भवती होने के कारण ससुराल वालों ने भेजने से मना कर दिया। जिससे नाराज होकर उसने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों को जैसे ही इसकी जानकारी लगी तो वह प्रियंका को लेकर दौसा जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रियंका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

मृतका के परिजनों ने बताया कि पांच महीने पहले ही प्रियंका की शादी की थी। उसके ससुराल वालों को करीब 3 लाख रुपये नकद, बाइक और अन्य सामान दिया था। उसके ससुराल वाले कार लेने के लिए पांच लाख रुपये मांग रहे थे। 


उनका आरोप है कि प्रियंका ने भाई दूज पर मायके जाने की बात की तो ससुराल वालों ने मना कर दिया। उन्होंने प्रियंका पर मांग पूरी कराने के लिए दबाव बनाया। उसने मायके जाने की जिद की तो उसे कमरे में बंद कर दिया। जिससे परेशान होकर उसने फांसी लगा ली। पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed