फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   many children injured School bus overturned in Jhalawar driver talked on phone

Rajasthan: झालावाड़ में स्कूल बस पलटी, 12 से अधिक घायल, फोन पर बात करते हुए स्पीड में गाड़ी चला रहा था ड्राइवर

Tue, 19 Jul 2022 12:02 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 19 Jul 2022 12:02 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि बस में 30 बच्चे सवार थे। जिसमें से 12 से अधिक बच्चे घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
many children injured School bus overturned in Jhalawar driver talked on phone
सड़क हादसा - फोटो : Social Media

विस्तार

झालावाड़ जिले में मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 से अधिक बच्चे घायल हो गए। वहीं बस कंडक्टर भी गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन


राहगीरों ने बस के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। जिसके बाद बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद बच्चों के परिजन अस्पताल के पहुंचे। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बस जैसे ही फोरलेन पर आई अचानक एक गाय सामने आ गई। उसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने बस डिवाइडर की ओर घुमा दी, इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 30 से अधिक बच्चे सवार थे। जिनकी उम्र आठ साल से चौदह साल के बीच हैं। छह गंभीर घायल बच्चों में से दो को कोटा रेफर किया गया हैं। अधिकतर बच्चों के खरोंचें आई हैं। कुछ को गंभीर चोटें भी लगी हैं। 
विज्ञापन


झालावाड़ के डीएसपी बृजमोहन मीणा ने बताया कि बस के कंडेक्टर को भी चोटें आई है। वहीं सामने आया है कि चालक फोन पर बात कर रहा था और बस भी तेज थी। इसी दौरान अचानक कोई मवेशी भी सामने आ गया। बस चालक ने बस के सफर के दौरान बच्चों की जान जोखिम में डालने की कोशिश की है। उसके खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। वहीं हादसे के बाद चालक बच्चों को बस में छोड़कर फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed