{"_id":"67d79af797f7a52d720c9a5f","slug":"manvendra-singh-and-hanuman-beniwal-met-on-the-road-hugged-each-other-and-talked-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barmer: सड़क पर मिले मानवेन्द्र सिंह और हनुमान बेनीवाल, गले मिलकर की बातचीत; राजनीतिक गलियारों में हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barmer: सड़क पर मिले मानवेन्द्र सिंह और हनुमान बेनीवाल, गले मिलकर की बातचीत; राजनीतिक गलियारों में हलचल
Mon, 17 Mar 2025 09:15 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 17 Mar 2025 09:15 AM IST
सार
Barmer: चूंकि दोनों नेता अलग-अलग दलों से हैं, इसलिए इस मुलाकात को महज संयोग नहीं माना जा रहा। राजनीतिक जानकार इसे राजस्थान की बदलती राजनीति से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, दोनों नेताओं ने इसे शिष्टाचार भेंट करार दिया है।
विज्ञापन
एक दूसरे को गले लगाते मानवेन्द्र सिंह और हनुमान बेनीवाल
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा नेता कर्नल मानवेन्द्र सिंह जसोल और आरएलपी अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल की बीच सड़क पर हुई मुलाकात ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। दोनों नेताओं ने इस मुलाकात को सौहार्दपूर्ण बताया, लेकिन सियासी गलियारों में इसे अलग-अलग नजरिए से देखा जा रहा है।
कैसे हुई मुलाकात?
रविवार को हनुमान बेनीवाल बाड़मेर दौरे पर थे, जबकि मानवेन्द्र सिंह जोधपुर जा रहे थे। बायतु के पास दोनों नेता अचानक आमने-सामने आ गए। अपनी गाड़ियां रुकवाकर पहले दोनों ने हाथ मिलाया और फिर गले मिलकर आत्मीयता दिखाई। कुछ मिनटों की बातचीत के बाद दोनों अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
ये भी पढ़ें; ‘विस चुनाव में मेरी गलती रही जो स्टैंड नहीं ले पाया’, वरना…क्या बोले कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रंधावा
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर भी चर्चा
मुलाकात के बाद मानवेन्द्र सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान हनुमान बेनीवाल जी से आत्मीय मुलाकात हुई। होली की शुभकामनाएं दीं और विभिन्न विषयों पर चर्चा की। यह सौहार्द और मित्रता को और प्रगाढ़ करने का अवसर रहा।" इसी तरह, हनुमान बेनीवाल ने भी मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए कहा, "बाड़मेर दौरे के दौरान मित्र एवं पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह से आत्मीय मुलाकात हुई। हमने होली की शुभकामनाएं दीं और कई मुद्दों पर चर्चा की।"

आज संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान बीच सफर में मेरे मित्र, नागौर सांसद श्री हनुमान जी बेनीवाल से आत्मीय मुलाकात हुई। होली की रामा-श्यामा करते हुए हालचाल जाना और विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। यह मिलन सौहार्द और दूसरी पीढ़ी के स्नेह व मित्रता को और प्रगाढ़ बनाता है।@hanumanbeniwal… pic.twitter.com/nXNdx0mEqh
— Manvendra Singh (@ManvendraJasol) March 16, 2025