इश्योरेंस पॉलिसी वाली लड़की फोन करे तो न करें ये गलती!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंश्योरेंस पॉलिसी देने के लिए अगर आपके मोबाइल पर किसी लड़की का फोन आए तो एकदम आंखें मूंदकर उस पर विश्वास न करें। ऐसा करना आपके लिए भारी पड़ सकता है।
राजस्थान के जोधपुर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जब एक लड़की ने इंश्योरेंस पॉलिसी देने के बहाने एक युवक को अपने ऑफिस बुलाया और अपने साथियों के साथ मिलकर उससे लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। मामले में एक लड़की सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
जानकारी के अनुसार वाक्या शहर के पॉश इलाके द्वारकापुरी का है। पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार एक सप्ताह पूर्व मसूरिया निवासी राधाकिशन के फोन पर एक युवती की कॉल आई थी। युवती ने खुद को इंश्योरेंस कंपनी का इंप्लाई बताते हुए नई पॉलिशी देने के लिए बात की।
युवती ने कई प्लान बताए जिसमें से राधाकिशन को एक पसंद आ गया। कई दौर की बातचीत के बाद बीते रविवार को युवती ने राधाकिशन को पॉलिशी देने के बहाने द्वाराकापुरी में नवनिर्मित फ्लैट पर बुला लिया।
इश्योरेंस पॉलिसी के बहाने युवक को बुलाकर डेढ़ लाख लूटे
आरोप है उसके वहां पहुंचने के कुछ देर बाद ही दो युवक भी फ्लैट पर पहुंच गए। उनके पहुंचते ही युवती अपने असली रंग में आ गई और उसे धमकाते हुए पैसे की मांग करने लगी। पैसे न देने पर तीनों लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि रातभर उसे उसी फ्लैट में बंधक बनाए रखा गया।
अगले दिन सोमवार को राधाकिशन ने उनके कहने पर अपने फोन से एक परिचित को फोन किया और डेढ़ लाख रुपये मंगवाए। पैसे मिलते ही तीनों लोग रफूचक्कर हो गए। इसके बाद जैसे तैसे मुक्त होकर राधाकिशन पुलिस के पास पहुंचा और अपनी आपबीती बताई।
पुलिस उसके साथ फ्लैट पर पहुंची तो पता चला कि युवती के साथ आए लड़कों ने सोसायटी के गार्ड से किसी परिचित का नाम लेकर फ्लैट की चाबी ली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं धोखाधाड़ी का इस तरह का नया मामला सामने आने के बाद पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि किसी भी फोन पर इस तरह यकीन करने से पहले पूरी तरह जांच पड़ताल कर लें।