{"_id":"eefc35de-d8a7-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"man-raped-a-girl-and-posted-video-on-fb","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक फ्रेंड ने किया रेप, फिर पोस्ट कर दिया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक फ्रेंड ने किया रेप, फिर पोस्ट कर दिया वीडियो
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 19 Jun 2013 12:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर से आने वाली बलात्कार की खबरों के बीच राजस्थान के अलवर की यह घटना कुछ ऐसी है, जिसने हैवानियत की सारी हदें लांघ दीं।
विज्ञापन
एक युवक ने 15 साल की एक लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया और इसका वीडियो फेसबुक पर डाल दिया। लड़की के पिता ने मंगलवार को समीर उर्फ लाला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
कुछ रिश्तेदारों के यह वीडियो देखकर जानकारी देने के बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक लाला इस लड़की से करीब डेढ़ साल पहले फेसबुक के जरिए संपर्क में आया था।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'एफआईआर के मुताबिक लाला लड़की के घर पहुंचा, जब वह अकेली थी और उससे बलात्कार किया। लड़की ने इस बारे में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई, क्योंकि लाला ने मोबाइल फोन से इसकी वीडियो क्लिप बना ली थी।'
विज्ञापन
आरोपी ने लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और कहा कि अगर किसी को इस बारे में बताया जाएगा, तो वह यह वीडियो सभी के सामने रख देगा। उसने हाल में फेसबुक पर यह वीडियो डाला।